11/04/2026

चावल वाले बाबा चावल में ही भ्रष्टाचार कर रहे थे : दिग्विजय सिंह

रायपुर : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह राजिम विधायक अमितेश शुक्ला के यहा शादी समारोह में शामिल होने के लिए प्रदेश पहुंचे है। एयरपोर्ट पर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि अंतत: जनता ने सही निर्णय लिया।
कांग्रेस को जिताया है हम सभी की जिम्मेदारी है कि कांग्रेस पार्टी ने जो वादे किए हैं उसे पूरा करें। दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकतार्ओं का भी आभार जताया। उन्होंने आगे कहा कि कार्यकतार्ओं पर जितने भी झूटे मुकदमे दायर हुए हैं उन्हें भी समाप्त किया जाना चाहिए।
भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि 15 साल तक छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश में सरकार भाजपा की रही। भाजपा सत्ता भोगी हो गई थी। राजनीति नहीं भाजपा व्यापार कर रही थी। चावलवाले बाबा चावल में ही भष्टार्चार कर रहे थे। इस बार जनता ने उन्हें सबक सिखाया है। लिहाजा भाजपा उससे उबर नहीं पा रही है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News