11/04/2026

पुनिया के 25 को आने के पीछे वजह हो सकती है मंत्रियों की शपथ

रायपुर। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया 25 दिसंबर को दोपहर 2.15 बजे दिल्ली से रायपुर पहुंचेगे। 
26 दिसंबर को दोपहर 2.50 बजे रायपुर से दिल्ली के लिये रवाना होंगे। माना जा रहा है पुनिया के इस अति संक्षिप्त प्रवास के पीछे वजह नये मंत्रियों की शपथ हो सकती है।
इन पंक्तियों के लिखे जाने तक दिल्ली में दस मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप देने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निवास में बैठक चल रही है। बैठक में आब्जर्वर मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रभारी पी एल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा अन्य नेता मौजूद हैं।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News