रोचक तथ्य

‘इंटरनेशनल टी डे’ : जाने चाय के बारे में 25 रोचक बातें

आज 15 दिसंबर को ‘इंटरनेशनल टी डे’ मनाया जाता है। दुनियाभर में गर्मागर्म चाय के शौकीन लोगों की कमी नहीं है। ज्यादातर लोगों के दिन की शुरुआत ही चाय से होती है। तो आज चाय के इस दिन पर, आइए जानते है चाय के बारे में कुछ रोचक तथ्य…
1. चीन के लोगों ने सबसे पहले चाय पीना शुरू किया।
2. ऐसा कहा जाता है कि चीन के एक राजा ‘शैन नुंग’ के सामने गरम पानी का प्याला रखा गया था, उसमें गलती से चाय की सूखी पत्तियां गिर गई
और उस पानी का रंग बदल गया। राजा ने जब इस पेय को पीया तो उसे यह नया स्वाद बेहद पसंद आया और तब से ही चाय पीने की शुरुआत हो गई।
3. पानी के बाद चाय ऐसा पेय पदार्थ है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा पिया जाता है।
4. शुरू में चाय केवल सर्दियों में दवाई की तरह पी जाती थी। इसे रोज पीने की परंपरा भारत में ही शुरू हुई।
5. भारत में 1835 से चाय पीने की शुरुआत हुई।
6. कहा जाता है कि 1,500 से ज्यादा प्रकार की चाय होती है जिसमें काली, हरी, सफेद और पीली चाय काफी प्रचलित हैं।
7. अगर चाय की पत्तियों को कुछ देर पानी में भिगो दें और उसकी स्मैल (गंध) घर में फैलाएं तो यह प्राकृतिक ‘ऑलआउट’ का काम करता है
और मच्छर भगा देता है।
8. चाय अफगानिस्तान और ईरान का राष्ट्रीय पेय है।
9. इंग्लैंड के लोग रोज 16 करोड़ चाय के कप पीते हैं। इस हिसाब से साल में 60 अरब कप्स चाय पी जाते हैं।
10. काली चाय का उपयोग कुल चाय का 75% है।
11. भारत में चाय का उत्पादन मुख्य रूप से असम में होता है और टी ही असम का राष्ट्रीय पेय भी है।
12. चाय उत्पादन में चीन पहले नंबर पर है और भारत दूसरे पर।
13. ब्लैक टी यानी काली चाय की सबसे ज्यादा खपत भारत में होती है।
14. अमेरिका में 80% चाय की खपत आइस टी के फॉर्म में होती है।
15. तुर्की का हर व्यक्ति रोज 10 कप चाय पी लेता है।
16. चाय में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो उम्र बढ़ने से आपकी रक्षा करते हैं।
17. खाली पेट ब्लैक टी पीने से पेट फूलता है तथा एसिडिटी और अपच हो सकती है।
18. खाली पेट चाय पीने से आपकी भूख प्रभावित होती है या फिर भूख लगना ही बंद हो जाती है। ऐसा होने पर आप जरूरी पोषण से वंचित रह
सकते हैं।
19. चाय अगर अत्यधिक उबाली गई हो तो अधिक नुकसानदायक हो जाती है।
20. स्ट्रांग टी पीने से अल्सर होने का खतरा बढ़ता है।
21. दिन में 4-5 कप्स चाय पीने से पुरुष में प्रोस्टेट कैंसर की आशंका बढ़ जाती है।
22. ऑस्ट्रेलिया में हुए एक शोध के हिसाब से चाय पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं। चाय में केचेटिन नई बोन बनाने में मदद करता है।
23. टी बैग्स का इन्वेंशन गलती से हुआ था।
24. अमेरिका के एक व्यापारी थॉमस सुलिवन ने चाय के सैंपल सिल्क बैग में डालकर ग्राहक को भेजे। ग्राहक ने गलती से पूरा सिल्क बैग ही गरम पानी में डाल दिया। जब सुलिवन को अपनी इस गलती का फायदा मिलने लगा तो उससे टी को बैग्स में डालकर बेचना शुरू किया।
25. चाय में एक ‘एल-थेनाइन’ नाम का इंग्रेडिएंट होता है, जो आपके ब्रेन पॉवर को बढ़ाने में मदद करता है, स्ट्रेस कम करता है, बुद्धि विकास
करता है और आपको कुछ देर तक नींद नहीं लगने देता।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button