11/04/2026

CM भूपेश बघेल ने पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने के दिए निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की दिशा में पहल की है। कार्यभार संभालने के तीसरे दिन ही मुख्यमंत्री ने इस कानून का प्रारूप बनाने के निर्देश जारी किए हैं।
बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की इस पहल से छत्तीसगढ़ देश का पहला ऐसा राज्य होगा, जिसने कानून बना कर पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी ने अपने जन घोषणा पत्र में यह वादा किया था कि पार्टी की सरकार बनी तो पत्रकारों की सुरक्षा उसकी बड़ी प्राथमिकता होगी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह निर्देश दिए हैं कि इस बारे में विभिन्न राज्यों में पत्रकार सुरक्षा के प्रावधानों का अध्ययन करने के साथ है पत्रकारों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, विधि विशेषज्ञों आदि से सलाह कर इस कानून का एक प्रारूप शीघ्र उनके समक्ष प्रस्तुत किया जाए।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News