11/04/2026

भूपेश पर सबको साथ लेकर चलने की बड़ी जिम्मेदारी – मल्लिकार्जुन

रायपुर। दिल्ली से आए कांग्रेस के आब्जर्वर मल्लिका अर्जुन खड़गे ने आज राजीव भवन में भूपेश बघेल के कांग्रेस विधायक दल के नेता होने की घोषणा की। मीडिया के समक्ष मल्लिकार्जुन ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद भूपेश बघेल के ऊपर सबसे बड़ी जिम्मेदारी सबको साथ लेकर चलने की है।
आशा करता हूं वे इस जिम्मेदारी को पूरी तरह निभाएंगे।
मल्लिकार्जुन ने कहा कि मेरी कांग्रेस के सभी विधायकों से बात हुई थी। सभी ने एक स्वर में कहा था कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जो भी निर्णय लेंगे मान्य होगा। कांग्रेस विधायक दल का नेता चयन करने दिल्ली में तीन अलग-अलग समय में मह्त्वपू्र्ण बैठकें हुईं।
फैसला करना कठिन था। न कोई बड़ा था ना कोई छोटा। जब सब बराबर हों तो उनमें से किसी एक को चुनने का काम और भी ज्यादा कठिन हो जाता है। आज हमने रायपुर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में राहुल गांधी का संदेश सामने रखा कि भूपेश बघेल कांग्रेस विधायक दल के नेता होंगे।
एक मत से अनुमोदन के पश्चात यह प्रस्ताव पारित हो गया। टी.एस. सिंहदेव, डॉ. चरणदास महंत एवं ताम्रध्वज साहू समेत सारे विधायक एकजुट होकर बघेल को नेता चुने हैं। छत्तीसगढ़ में सरकार बनने के बाद हमारे सामने बहुत सी कठिनाइयां हैं। 15 वर्षों बाद हम सत्ता में आए हैं। बहुत सी समस्याओं को सुलझाना भी है। चुनाव के समय जो घोषणाएं की पूरा करना है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News