11/04/2026

रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के प्रमुख सचिव अमन सिंह ने इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे की प्रशासनिक हल्कों में काफी चर्चा है। भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल में माना यही जाने लगा था कि ब्यूरोक्रेट्स में गिनती की शुरुआत अमन सिंह से होती है। विपक्षी राजनीतिक पार्टियों के नेता अक्सर चुटकी लेकर यह कहते नजर आते थे कि इस प्रदेश को रमन सिंह नहीं अमन सिंह चला रहे हैं। 
उल्लेखनीय है कि कल दोपहर चुनावी नतीजों को लेकर रुझान स्पष्ट हो जाने के बाद मुख्यमंत्री के सलाहकार और स्टेट प्लानिंग कमीशन के डिप्टी चेयरमेन सुनील कुमार ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info