11/04/2026

11 सिविल जजों का तबादला, तीन को मिली पदोन्नति

बिलासपुर । प्रदेश के 11 सिविल जजों का तबादला किया गया है। इसमें तीन सिविल जज को वरिष्ठ सिविल जज क्लास वन के पद पर पदोन्नत किया गया है। हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल नीलम चंद सांखला की ओर से जारी आदेश में सिविल जज क्लास टू एकता अग्रवाल को वरिष्ठ सिविल जज क्लास वन के पद पर प्रमोशन देकर मरवाही से चिरमिरी कोरिया, सिविल जज क्लास टू पवन अग्रवाल को वरिष्ठ सिविल जज क्लास वन के पद पर केशकाल से रायपुर, सिविल जज क्लास टू पंकज दीक्षित को सिविल जज क्लास वन के पद पर पिथौरा से गुंडरदेही बालोद भेजा गया है।
सिविल जज क्लास वन भूपेंद्र कुमार वासनीकर का चिरमिरी से दुर्ग तबादला किया गया। सिविल जज क्लास टू शीलू सिंह का पखांजूर से तखतपुर बिलासपुर, सिविल जज क्लास टू कुमारी चेतना ठाकुर का दुर्ग से रायपुर, सिविल जज क्लास टू आनंद कुमार सिंह का कोंडागांव से मरवाही बिलासपुर, सिविल जज क्लास टू दीपा सुचिता तिर्की का तखतपुर से पखांजूर उत्तर बस्तर, सिविल जज क्लास टू उमेश कुमार भागवतकर का बिलासपुर से केशकाल कोंडागांव, सिविज जज क्लास टू कामिनी जायसवाल का जगदलपुर से पिथौरा और सिविल जज क्लास टू लीनम बंसोड़ का जशपुर से बिलासपुर तबादला किया गया है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News