10/04/2026

बीएसपी ब्लास्ट 3 अफसर गिरफ्तार

रायपुर। भिलाई स्टील प्लांट में पिछले महीने हुए ब्लास्ट के लिए आज दोपहर 3 अफसरों को गिरफ्तार किया गया। उस ब्लास्ट में प्लांट के 14 कर्मचारियों की मौत हो गई थी। गिरफ्तार किए गए अफसरों में उप महाप्रबंधक (ऊर्जा प्रबंधन) नवीन कुमार, महाप्रबंधक (कोक ओवेन बैटरी) जी.एन. वेंकट सुब्रम्हण्यम एवं महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्नि शमन सेवाएं) टी. पंड्या राजा हैं। गिरफ्तारी भट्टी थाना पुलिस ने की। एक अन्य आरोपी ईडी वर्क्स पी.के. दास की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News