10/04/2026

छग एवं मप्र को ले आशंकित भाजपा के राजस्थान में कई लुभावने वादे

छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के चुनाव में अपनी स्थिति को लेकर आशंकित भाजपा ने दो दिन पहले राजस्थान में जारी किए गए चुनावी घोषणा पत्र में मतदाताओं को लुभाने कई बड़े वादे किए हैं। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली व प्रकाश जावड़ेकर ने जयपुर में जो घोषणा पत्र जारी किया उसे गौरव संकल्प 2018 का नाम दिया। गौरव संकल्प पत्र में वादा किया गया कि किसानों की आय दोगुनी करेंगे। बेरोजगारों को हर महीने 5 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। 50 लाख नौकरियां दी जाएंगी। गांवों के लिए 250 करोड़ का स्टार्ट अप फंड होगा। किसानों को फसलों की लागत का डेढ़ गुना भाव दिलाने राज्य में एमपीएस खरीद प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी व सुदृढ़ बनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि राजस्थान में 7 दिसंबर को मतदान होना है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News