12/04/2026

नक्सली हमलाः 2 जवान शहीद कैमरामेन की ले ली जान

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले के नीलावाया क्षेत्र में नक्सलियों व सूरक्षा बल के बीच हुई मुठभेड़ में दो जवानों के शहीद होने की खबर है। यह भी बताया जा रहा है दिल्ली दूरदर्शन से कव्हरेज के लिए आए कैमरामेन की नक्सलियों ने हत्या कर दी। उल्लेखनीय है कि बस्तर क्षेत्र में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। चुनावी माहौल के बीच नक्सली एक के बाद एक वारदात को अंजाम देने में लगे हैं। 27 अक्टूबर की शाम नक्सलियों ने बासागुड़ा थाना क्षेत्र में विस्फोट की घटना को अंजाम दिया था, जिसमें 5 जवान शहीद हो गए थे और दो गंभीर रूप से घायल हुए। वहीं 28 अक्टूबर की रात नक्सलियों ने दंतेवाड़ा में भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य नंदलाल मुड़ामी के घर में घुसकर उन पर जानलेवा हमला किया था।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News