August 30, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
मुख्यमंत्री साय ने नगर पालिका जशपुर को दिया बड़ा विकास उपहारबीजापुर बाढ़ में बही लड़कियों की लाश मिली, झाड़ियों से बरामदग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने शुरू होगा ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रमकोरबा में 52 हाथियों का झुंड खेतों में घुसा,50 किसानों की फसल को नुकसानकोरबा डायल-112 चालकों की मांग, नियमित वेतन और सुविधाएंमुख्यमंत्री साय का स्वागत करने जवाहर नगर मंडल के पदाधिकारी बस से रवानाबस्तर में भारी भूस्खलन: सरगीगुड़ा पहाड़ समतल; जनहानि नहींमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपना विदेश दौरा ख़त्म कर स्वदेश लौट आये..नारायणपुर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: सुरक्षा बलों ने बरामद किए 300 से अधिक हथियार और विस्फोटक सामग्रीलोक सेवा आयोग ने मूल्यांकन प्रक्रिया पर उठाए गए सवालों को किया खारिज
छत्तीसगढ़

राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर में जमकर मना लोकतंत्र का पर्व

तीनों सीटों पर करीब 71.09 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 3 सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा सीट के लिए गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुए मतदान में इन सीटों के 36 प्रत्याशियों के भाग्य फैसला ईवीएम में कैद हो गया। 23 मई को ईवीएम खुलने के बाद पता मतदाताओं ने किसके पक्ष में फैसला दिया है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने बताया कि मतदान खत्म होने के बाद तीनों सीटों पर करीब 71.09 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। कुछ क्षेत्रों की लगभग 100 पोलिंग पार्टी लौटने के बाद यह आंकड़ा और बढ़ने की संभावना है। इनमें कांकेर में 72.35 प्रतिशत, राजनांदगांव में 71.76 प्रतिशत और कांकेर में 68.15 प्रतिशत मतदान हुआ है। पिछली बार तीनों सीटों को मिलाकर 73 प्रतिशत मतदान हुआ था।
छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 3 सीटों पर हुए मतदान में जिन प्रमुख नेताओं की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई, उनमें भाजपा के मोहन मंडावी का मुकाबला कांकेर सीट पर कांग्रेस वीरेश ठाकुर से है जबकि महासमुंद सीट पर भाजपा के चुन्नीलाल साहू कांग्रेस के धनेन्द्र साहू को चुनौती दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ की वीआईपी सीट राजनांदगांव से भाजपा के संतोष पांडेय और कांग्रेस के प्रत्याशी भोलाराम साहू उम्मीदवार हैं।
वहीं छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 3 सीटों पर जारी मतदान में चार विधानसभा क्षेत्रों में दोपहर 3 बजे तक शांतिपूर्ण मतदान समाप्त हो गया। हालांकि मोहला-मानपुर में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर मतदान प्रभावित करने की कोशिश की। लेकिन मतदाताओं पर इस नक्सली घटना का कोई खास असर नहीं दिखा। हालांकि इस नक्सली हमले में आईटीबीपी के दो जवान घायल हो गए।

Related Articles

Check Also
Close