March 13, 2025 | 0:41:31

NEWS FLASH

Latest News
बालको के ‘उन्नति उत्सव’ कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मानहोली पर जुमे की नमाज के समय में बदलाव, छग वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसलाआमापाली गांव में अवैध बोर खुदाई, दो बोरवेल वाहन जब्तपंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता…CGPSC प्रीलिम्स 2024 का रिजल्ट जारी, 3737 अभ्यर्थी मेंस के लिए क्वालीफाईअंधेरे में जीवन बिता रहे ग्रामीणों को अब लालटेन से मिली छुटकारारायपुर में कार सवार युवकों से करोड़ों की नगदी बरामद, हवाला का शक14 मार्च को मदिरा दुकान रहेगा बंदभारतीय सेना में भर्ती की अधिसूचना जारीसतत विकास लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए फील्ड में सही तरीके से लागू करना है : संभागायुक्त
अन्तर्राष्ट्रीय

इंडोनेशिया में सुनामी से मरने वालों की संख्या 373 हुई

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

कैरिटा। इंडोनेशिया में शनिवार रात ज्वालामुखी विस्फोट के बाद सुंडा जलसंधि के निकट आई भीषण सुनामी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 373 हो गई है। आपदा राहत एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो नुग्रोहो ने बताया कि सुनामी से 1459 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। वहीं 128 लापता हैं।
समुद्र की ऊंची लहरों ने अपने पीछे तबाही का मंजर छोड़ा है। दक्षिणी सुमात्रा और जावा के पश्चिमी तटों के आसपास होटल और इमारतों का मलबा पसरा हुआ है। पेड़ और बिजली के खंबे उखड़ गए हैं। सेना और पुलिस के जवान राहत व बचाव कार्य में लगे हुए हैं। अधिकारियों ने अभी और भयानक लहरों की चेतावनी जारी की है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि लोगों को बचने का कोई रास्ता ही नहीं सूझा। जिस समय समुद्र की ऊंची लहरों ने आसपास के इलाके को अपने आगोश में लेना शुरू किया, ठीक उसी वक्त तट के किनारे एक म्यूजिक कंसर्ट भी हो रहा था। देखते-देखते रॉक बैंड के सदस्यों समेत वहां जुटे सैकड़ों लोग बह गए। बैंड के दो सदस्यों की मौत हो गई, जबकि तीन लापता बताए जा रहे हैं।
भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आपदा पर दुख जताया है और दुख की इस घड़ी में इंडोनेशिया को भारत की ओर से साथ का भरोसा दिया है।इंडोनेशिया में छह महीने के भीतर यह तीसरी बड़ी प्राकृतिक आपदा है।
सितंबर में आए भूकंप और सुनामी के कारण 2,200 लोगों की जान चली गई थी, जबकि हजारों लोग लापता हो गए थे। माना जा रहा है कि लापता लोगों में से ज्यादातर की मौत हो चुकी है। इससे पहले जुलाई में आए भूकंप में 556 लोगों की मौत हुई थी।

gramyatracg

Related Articles

Check Also
Close