July 5, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के आम नागरिकों की जिंदगी में ला रहा बड़ा बदलावसंसदीय पत्रकार लोकतंत्र की आवाज़ जनता तक पहुंचाने की अहम कड़ी: मुख्यमंत्री सायअवैध शराब के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, कार्रवाई नहीं होने पर चक्काजाम की चेतावनीग्रामीण और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में BSNL सेवा विस्तार पर दें जोर : बृजमोहनकोरबा में खनिज विभाग की साठगांठ से जल स्रोत का कत्ल ! सत्ता के रसूख में डूबे अफसर, खुलेआम नियमों की धज्जियां खनन गड़बड़ी, अवैध राख डंपिंग और रॉयल्टी चोरी का गोरखधंधा — अफसर चुप, अवैध कारोबारियों के हौंसले बुलंदस्कूल में छात्रा से छेड़छाड़दृष्टिबाधितों को मिली नई राह, अब पढ़ सकेंगे शासन की योजनाएंशराबी युवक ने यातायात पुलिस की महिला आरक्षक से की बदतमीजी, गिरफ्तारप्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाईधरती आबा अभियान से आदिवासी किसानों को मिली राहत, किसान क्रेडिट कार्ड से अब खेती होगी सशक्त
छत्तीसगढ़राजनीती

राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ और हेमामालिनी की 14 को सभाएं

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। भाजपा के स्टार प्रचारकों का लगातार छत्तीसगढ़ प्रवास जारी है। 14 नवंबर को केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सांसद हेमामालिनी जनसभाओं को संबोधित कर दूसरे चरण की 72 विधानसभा सीटों पर भाजपा के लिए वोट की अपील करेंगे। 
केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 10ः15 बजे दिल्ली से राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। आमसभाओं को संबोधित करने हेलीकाॅप्टर से रवाना होंगे। दोपहर 1 बजे ग्राम दुबटिया मारवाही, दोपहर 2ः20 बजे दीनदयाल स्टेडियम बुधवारी बाजार सक्ती व दोपहर 3ः35 बजे मस्तुरी में आमसभाओं को संबोधित करेंगे। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह हेलीकाप्टर से शाम 5 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे और रायपुर में रात्रि विश्राम करेंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रातः 10ः10 बजे लखनऊ से राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। आमसभाओं को संबोधित करने हेलीकाॅप्टर से रवाना होंगे। प्रातः 10ः45 बजे कुरूद, दोपहर 12ः10 बजे मिनी स्टेडियम चक्रधर नगर रायगढ़, दोपहर 1ः20 बजे कोरबा, दोपहर 2ः50 बजे ग्राम संकरी तखतपुर व शाम 4 बजे हाई स्कूल मैदान तिफरा विधानसभा बिल्हा में सभाओं को संबोधित करेंगे। शाम 5ः05 बजे चकरभाठा एयर स्ट्रीप बिलासपुर से लखनऊ रवाना होंगे।
लोकसभा सांसद श्रीमती हेमामालिनी अपने तय कार्यक्रम के तहत प्रातः 11ः15 बजे मुम्बई से राजधानी रायपुर पहुंचेंगी। यहां से जनसभाओं के लिए हेलीकाॅप्टर से रवाना होंगी। दोपहर 12ः10 बजे खरसिया दोपहर 1ः45 बजे दशहरा मैदान बसना, दोपहर 3ः25 बजे रावणभाटा बागबाहरा व व शाम 5ः05 बजे ग्राम भिभौरी बेमेतरा में आमसभाओं को संबोधित करेंगी। शाम 6ः30 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगी और 7ः45 बजे आगरा रवाना होंगी।

Related Articles

Check Also
Close