March 13, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
राज्यपाल को मुख्यमंत्री ने दी होली की शुभकामनाएंतहसीलदार की कार्रवाई से परेशान किसान ने जहर पिया, हालत नाजुकबालको की उन्नति से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बनाया हर्बल गुलालमहिला समूहों का हुनर, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कदमभालुओं के हमले में सफाई कर्मी घायल, राहगीरों ने पहुँचाया अस्पतालस्वरोजगार योजनांतर्गत सहायता से संचिता ने पैतृक व्यवसाय को दी नई दिशाअंधविश्वास एवं सामाजिक कुरीतियों का होगा प्रतीकात्मक होलिका-दहनसमूह की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट मे लगाए हर्बल गुलाल क़ा स्टॉलस्वच्छता दीदियों को कचरा प्रबंधन के संबंध में दिया गया प्रशिक्षणमहतारी वंदन योजना एक गृहिणी की आत्मनिर्भरता की नई उड़ान
नेशनल

रांची से गया जा रही महारानी बस दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत, 18 घायल

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रांची से गया जा रही महारानी बस चौपारण के दनुवा भनुआ जंगल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह दुर्घटना 3:30 बजे के आसपास की बताई जाती है। दुर्घटना में अब तक 7 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। बचाव कार्य जारी है। 18 लोग घायल हैं। घायलों को चौपारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
समाचार लिखे जाने तक मरने वालों की पहचान नहीं हो सकी थी। जानकारी के अनुसार छड़ लदे ट्रेलर से महारानी बस टकरा गई। इससे बस के परखच्चे उड़ गए। बस में स्लीपर सीट होने के कारण कई यात्री सोए हुए थे।
नींद में ही कई लोगों की मौत हो गयी। बचाव दल को लाशों को निकालने में दिक्कत हो रही है। कई लाश फंस गयी है। घायलों को किसी तरह चौपारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चौपारण की दनुआ भनुवा घाटी जानलेवा हो गयी है। हर दो चार दिनों में यहां हादसे हो रहे हैं।

gramyatracg

Related Articles

Check Also
Close