March 21, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
मनोहर गौशाल पहुंचे राज्यपाल, गौ माता की आराधना में लिया भागमुठभेड़ में मारे गए 26 में से 18 नक्सलियों की पहचान, इतना था इनाम…गांवों में विकास कार्यो को गति देने की योजनाओं की समीक्षाप्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण का लाभ लेने से कोई भी पात्र हितग्राही न हो वंचित – कलेक्टरजिले के 5 विकासखण्डों में हुआ ब्लॉक स्तरीय बस्तर पंडुम का आयोजनमुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से वृद्ध बृजेश को मिला नया जीवनअबूझमाड़ के विकास को गति देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री सायआयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाने घर-घर हो रहा सर्वेबीजापुर में 26 तो कांकेर में 4 नक्सली ढेर, 1 जवान शहीद…बालको की महिला कर्मचारियों को खनन क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान
छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना एक गृहिणी की आत्मनिर्भरता की नई उड़ान

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

अनुसुइया बाई की सरकारी सहायता से पुनर्जीवित हुई पारंपरिक कला

महासमुंद (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के लिए एक नई आशा बनकर आई है। यह योजना न केवल आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। महासमुंद ब्लॉक परियोजना (ग्रामीण) सेक्टर झलप 01 के ग्राम बरेकेलकला की गृहिणी श्रीमती अनुसुइया बाई चक्रधारी की है, जो अपने परिवार की आर्थिक तंगी से जूझ रही थीं, इस योजना से लाभान्वित होकर अपनी पारंपरिक कला को पुनर्जीवित कर सकीं। इस योजना के तहत हर माह मिलने वाली 1000 रुपये की सहायता राशि को उन्होंने अपने पारंपरिक मिट्टी के बर्तन बनाने के काम में लगाया। यह उनकी पारिवारिक कला थी, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण वे इसे आगे नहीं बढ़ा पा रही थीं। सरकारी सहायता राशि से उन्होंने कच्चा माल, रंग और अन्य जरूरी सामग्री खरीदी। धीरे-धीरे उनका व्यवसाय बढ़ा, और उनके मिट्टी के सुंदर व हस्तनिर्मित बर्तन बाजार में पसंद किए जाने लगे। अब वे घर के खर्चों में योगदान देने के साथ-साथ बच्चों की शिक्षा का भी जिम्मा उठा रही हैं। महतारी वंदन योजना न केवल आर्थिक संबल प्रदान कर रही है, बल्कि महिलाओं को स्वावलंबी और सशक्त बना रही है।

ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close