August 3, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस का भव्य शुभारंभ, सीएम साय ने दिखाई हरी झंडीथाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ मारपीट, TI और स्टाफ के खिलाफ FIRरेबीज से संक्रमित मरीज की मौत, अंबेडकर अस्पताल ने जारी किया तथ्यात्मक बयानरायगढ़ के जंगल में बाघ की दस्तक, वन विभाग अलर्ट…एक्सिस बैंक में करोड़ों की धोखाधड़ी, पूर्व अधिकारी और उसकी पत्नी गिरफ्तारशर्म करो एमएस साहब ! सरकारी नौकरी की मलाई खा रहे, लेकिन बिलासपुर में चला रहे निजी क्लिनिक – कब बंद होगा ये दोहरा खेल ?1200 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तारधमतरी में गौ-तस्करी करते सात आरोपी गिरफ्तार2 लाख के ईनामी नक्सली सहित 3 नक्सली गिरफ्तारमंत्री राजवाड़े ने शबरी एंपोरियम, और गारमेंट फैक्ट्री का किया अवलोकन
छत्तीसगढ़

जाँच के दौरान बस्तर लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक साढ़े तीन करोड़ रूपए नकद राशि जब्त

कांकेर, रायगढ़,कोरबा और जाँजगीर में नकद जब्ती का नहीं खुला खाता, आचार संहिता के दौरान निगरानी दलों ने पौने छह करोड़ रूपए की नकद और वस्तु की जब्त

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। प्रदेश में निगरानी दलों की सघन जाँच जारी है। जाँच दलों ने निगरानी के दौरान सबसे अधिक बस्तर लोकसभा क्षेत्र में अवैध नकद तथा वस्तु जब्त किया है। वहीं जाँच के दौरान अब तक कांकेर, कोरबा, रायगढ़ तथा जाँजगीर में कोई भी नकद राशि जब्त नहीं की गई है । मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू के निर्देश पर निगरानी दलों द्वारा सतत जाँच अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में अवैध धनराशि तथा वस्तुओं की बरामदगी का आँकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। यह आँकड़ा बढ़कर पौने छह करोड़ रूपए हो गया है। निगरानी दल, धन और वस्तुओं के अवैध परिवहन तथा संग्रहण पर नजर रख रही है जिसमें 10 अप्रैल तक 5 करोड़ 74 लाख 24 हजार 949 रूपए की राशि तथा वस्तु बरामद की गई है। इसमें 4 करोड़ 78 लाख 26 हजार 605 रूपए से अधिक नकद राशि बरामद की गई है। इसमें आयकर विभाग ने 4 करोड़ 28 हजार रूपए जब्त किए हैं वहीं पुलिस विभाग ने जाँच के दौरान 78 लाख 98 हजार 605 रूपए जब्त किया गया है । निगरानी के दौरान बस्तर लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक नकद 3 करोड़ 56 लाख रूपए जब्त किय गया है वहीं अन्य सामग्रियों को मिलाकर कुल 3 करोड़ 84 लाख 27 हजार 156 रूपए की जब्ती की गई है। जबकि चार लोकसभा क्षेत्रों कोरबा, रायगढ़,कांकेर तथा जाँजगीर में अब तक कोई भी नकद राशि जब्त नहीं की गई है। बस्तर के बाद दुर्ग में 29 लाख 15 हजार 600 रूपए , महासमुंद में 20 लाख 74 हजार 500 रूपए,रायपुर में 19 लाख 44 हजार 600 रूपए,राजनांदगाँव में 9 लाख 84 हजार,505 रूपए,सरगुजा में 8 लाख 17 हजार 400 रूपए तथा बिलासपुर में एक लाख 90 हजार रूपए जब्त किए गए हैं।
10 अप्रैल तक जब्तशुदा इन वस्तुओं में 4 करोड़ 79 लाख 26 हजार 605 रूपए नकद शामिल है, वहीं इस दौरान 5 हजार 356 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 9 लाख 61 हजार 799 रूपए है। सघन जाँच अभियान के तहत अधिकारियों ने अवैध लैपटाप, साड़ी, प्रेशर कुकर आदि भी जब्त किए हैं, जिनकी कीमत 68 लाख 77 हजार 045 रूपए है। साथ ही 16 लाख पचास हजार रूपए के आभूषण तथा रत्न भी शामिल हैं।

Related Articles

Check Also
Close