March 13, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
महिला समूहों का हुनर, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कदमभालुओं के हमले में सफाई कर्मी घायल, राहगीरों ने पहुँचाया अस्पतालस्वरोजगार योजनांतर्गत सहायता से संचिता ने पैतृक व्यवसाय को दी नई दिशाअंधविश्वास एवं सामाजिक कुरीतियों का होगा प्रतीकात्मक होलिका-दहनसमूह की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट मे लगाए हर्बल गुलाल क़ा स्टॉलस्वच्छता दीदियों को कचरा प्रबंधन के संबंध में दिया गया प्रशिक्षणमहतारी वंदन योजना एक गृहिणी की आत्मनिर्भरता की नई उड़ानबालको के ‘उन्नति उत्सव’ कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मानहोली पर जुमे की नमाज के समय में बदलाव, छग वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसलाआमापाली गांव में अवैध बोर खुदाई, दो बोरवेल वाहन जब्त
छत्तीसगढ़

गर्मी शुरू हुई नहीं, निगम ने पानी सप्लाई में कर दी कटौती

अब सुबह 6 से 9 बजे तक ही शहरवासियों को मिलेगा पानी, बिना सूचना कटौती होने पर रोष, कांग्रेस पार्षद दन विरोध की तैयारी में

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

बिलासपुर। पानी की बढ़ती किल्लत के मद्देनजर नगर निगम ने सोमवार से पानी सप्लाई में कटौती कर दी है। अब सुबह 6 से 9 बजे तक व शाम को 6 से 8 बजे तक पानी की सप्लाई होगी। हैरत की बात है कि निगम ने इसकी सूचना नागरिकों को देने की जहमत तक नहीं उठाई। लिहाजा पहले ही दिन शहरवासियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा।
अभी गर्मी शुरू भी नहीं हुई कि पानी की किल्लत शुरू हो गई है। शहर के विभिन्न इलाकों में पानी की आपूर्ति घट गई है। कई वार्डों में जरूरत के मुताबिक पानी नहीं पहुंच रहा। कई गलियों में तो कई दिनों से पानी ही नहीं आ रहा। पूरे शहर में नियमित रूप से सप्लाई हो, गर्मी में पानी की किल्लत से न जूझना पड़े। इस लिए अभी से कटौती शुरू कर दी गई है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रही है। गौरतलब है कि शहर में पानी से जुड़ी दो बड़ी योजनाएं फेल हो चुकी हैं। पहली जल आवर्धन योजना 12 साल पहले जब लागू हुई तब दावे किए गए थ्ो कि आने वाले 25 साल तक शहरवासियों को पानी की किल्लत नहीं झेलनी होगी। फिर वाटर हार्वेस्टिंग योजना लाई गई। अब इसका भी बुरा हाल है। सात साल में निगम अफसर इसे ठीक तरह से लागू नहीं करवा सके हैं, वहीं अभी
अमृत मिशन योजना का काम चल रहा है। 242 करोड़ रुपए की लागत से काम हो रहा है। निगम का दावा है कि यह एक साल में पूरा हो जाएगा, लेकिन जिस गति से यह काम चल रहा है, वह भी एक साल के अंदर पूरा होगा कि नहीं यह नहीं कह सकते। इधर निगम का तुगलकी फरमान जारी हो गया है। शहरवासियों के लिए बुरी खबर है कि पानी सुबह 6 से 9 बजे तक ही मिलेगा। यानी सप्लाई में 1 से डेढ़ घंटे की कटौती कर दी गई है। पहले पानी की आपूर्ति सुबह 6 से 1०.3० बजे तक होती थी। वह अब नहीं होगी। इसी तरह शाम को होने वाली जल आपूर्ति 6 से 9 बजे तक होती थी, उसमंे भी कटौती कर दी गई है।

gramyatracg

Related Articles

Check Also
Close