September 5, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
NHM कर्मियों ने लिया सामूहिक इस्तीफा का निर्णय, 4800 कर्मचारियों ने सौंपा त्यागपत्रखाद संकट पर कांग्रेस का हल्ला बोल, उमेश पटेल के नेतृत्व में किसानों ने घेरा तहसीलयूरिया की कालाबाजारी : पटेल कृषि केंद्र का खाद गोदाम सीलरायपुर एनआईटी-एफआईई को राष्ट्रीय इन्क्यूबेटर पुरस्कारअनिश्चितकालीन हड़ताल पर सख्त कार्रवाई: 25 स्वास्थ्यकर्मियों की सेवाएं समाप्तकरमा तिहार के रंग में डूबा मुख्यमंत्री निवास:करमा दलों को सम्मानित कर किया प्रोत्साहितकोरबा जिले में लगातार बारिश से भूस्खलन, सड़कें बंद, लोगों को हो रही परेशानी,दूध-रोटी से लेकर कार-दवाओं तक, सब पर नया GST!गढ़ कलेवा में तीज मिलन कार्यक्रम आयोजित, महिला स्व सहायता समूहों ने लिया भागप्रदेश की महिला नेटबॉल टीम ने अपने नाम किया कांस्य पदक
छत्तीसगढ़

सामने आया राहुल गांधी का दोहरा चरित्र : भाजपा

भाषणों में महिला सशक्तिकरण, धरातल पर घोषित नौ सीटों में एक भी महिला नहीं

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता व विधायक शिवरतन शर्मा ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की लोकसभा प्रत्याशी में अब तक घोषित सूची में एक भी महिला का नाम शामिल न होने पर हमला बोला है। भाजपा ने कहा है कि राहुल गांधी का दोहरा चरित्र सामने आ चुका है। वे भाषणों में तो महिला सशक्तिकरण की खूब बातें करते हैं लेकिन छत्तीसगढ़ में 11 में से 9 सीटों पर उम्मीदवारों की जो सूची जारी हुई है, उसमें किसी महिला का नाम शामिल नहीं है।
भाजपा प्रवक्ता श्री शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के भाषण की जिस प्रकार बात गोलमोल होती है वैसी ही महिला सशक्तिकरण की बात भी कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची से स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अब तक 5 लोकसभा प्रत्याशी घोषित किए है जिनमें से 2 महिलाओं को टिकट दिया गया है। श्री शर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार ने बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान चलाया जिससे हरियाणा जैसे प्रदेश में लिंग अनुपात बेहतर हुआ। भाजपा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबध्द है वही कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव में एक भी महिला उम्मीदवार नही बनाया अब कांग्रेस पार्टी क्या मुंह लेकर महिलाओं से वोट मांगेंगे।

Related Articles

Check Also
Close