August 3, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
2 से 15 अगस्त तक तीन चरणों में हो रहा हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजनफर्जी IPS ने रिपोर्टर को किया फोन, ठगी की कोशिशउपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तार
नेशनल

सर्जिकल स्ट्राइक के हीरो हुड्डा ने राहुल गांधी को सौंपी रिपोर्ट

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

तीन साल पहले पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक के मुख्य रणनीतिकार लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर) डीएस हुड्डा ने राष्ट्रीय सुरक्षा पर विस्तृत रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष को सौंप दी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने फरवरी में हुड्डा की अगुआई में राष्ट्रीय सुरक्षा पर दृष्टि पत्र तैयार करने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा पर कार्य बल का गठन किया था।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर) डीएस हुड्डा और उनके दल ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा पर एक व्यापक रिपोर्ट तैयार की है। उन्होंने इस रिपोर्ट को रविवार को सौंपा है। इस विस्तृत रिपोर्ट पर पहले कांग्रेस के अंदर चर्चा और बहस की जाएगी। इस कार्य के लिए राहुल गांधी ने डीएस हुड्डा और उनके पूरे दल को धन्यवाद दिया है।
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद डीएस हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने मेरी अध्यक्षता में राष्ट्रीय सुरक्षा पर एक कार्यबल गठित किया था। मैने राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति दस्तावेज तैयार किया और दस्तावेज को कांग्रेस अध्यक्ष को सौंप दिया है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी रिपोर्ट में शामिल कुछ सिफारिशों को चुनाव घोषणा पत्र में शामिल कर सकती है। घोषणा पत्र जल्द जारी होने की संभावना है।

Related Articles

Check Also
Close