March 15, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
सीडी कांड में CBI ने लगाई रिवीजन याचिका, पूर्व सीएम की मुश्किलें बढ़ीं…राज्यपाल को मुख्यमंत्री ने दी होली की शुभकामनाएंतहसीलदार की कार्रवाई से परेशान किसान ने जहर पिया, हालत नाजुकबालको की उन्नति से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बनाया हर्बल गुलालमहिला समूहों का हुनर, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कदमभालुओं के हमले में सफाई कर्मी घायल, राहगीरों ने पहुँचाया अस्पतालस्वरोजगार योजनांतर्गत सहायता से संचिता ने पैतृक व्यवसाय को दी नई दिशाअंधविश्वास एवं सामाजिक कुरीतियों का होगा प्रतीकात्मक होलिका-दहनसमूह की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट मे लगाए हर्बल गुलाल क़ा स्टॉलस्वच्छता दीदियों को कचरा प्रबंधन के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण
राजनीती

शिवराज ने राहुल गांधी को याद दिलाया वादा…..

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

भोपाल। किसानों की कर्जमाफी को लेकर बीजेपी लगातार कांग्रेस सरकार पर हमलावर हो रही है। पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की कर्जमाफी में कमलनाथ सरकार को फेल बताते हुए सूबे के मुख्यमंत्री कमलनाथ को हटाने की मांग राहुल गांधी से कर दी है।
भोपाल में बीजेपी के लोकसभा चुनावी कैंपेन का शंखनाद करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कर्जमाफी के नाम पर कांग्रेस और राहुल गांधी ने जनता को धोखा दिया।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी मुंगेरीलाल के सपने दिखा रहे हैं। कर्जमाफी को छलावा बताते हुए शिवराज ने राहुल गांधी को उनका वादा याद दिलाते हुए कहा कि राहुल गांधी ने कहा था कि अगर 10 दिन में किसानों को कर्ज माफ नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री बदल देंगे।
शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश में अब तक किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ है और न ही किसानों के खाते में पैसा पहुंचा है तो राहुल गांधी अब अपना वादा पूरा करते हुए मुख्यमंत्री को हटाएं।
शिवराज ने कर्जमाफी के तीन रंग के फॉर्म पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि फॉर्म की तरह सरकार भी कर्जमाफी पर रंग बदल रही है। कागज के टुकड़े पर कर्ज माफ करने वाले अपने बजट को भी देखें।

gramyatracg

Related Articles

Check Also
Close