August 3, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
2 से 15 अगस्त तक तीन चरणों में हो रहा हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजनफर्जी IPS ने रिपोर्टर को किया फोन, ठगी की कोशिशउपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़राजनीती

विधानसभा में हंगामा, विपक्ष ने सरकार पर लगाया ये आरोप भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज

जकाँछ विधायक दल के नेता धर्मजीत सिंह ने अंतागढ़ टेपकांड का मामला उठाया

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर । विधानसभा में विपक्षी सदस्यों ने सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाते हुए सदन में जमकर हंगामा किया। प्रमुख विपक्षी दल भाजपा के शिवरतन शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे है। मामले में भाजपा ने विधानसभा में स्थगन सूचना पर चर्चा कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि राज्य में भय और आतंक का माहौल बनाया जा रहा है और यह सब मुख्यमंत्री के निर्देश पर हो रहा है। भाजपा सदस्यों ने इस मुद्दे पर दिए गए स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा करने की मांग की। वहीं जकाँछ विधायक दल के नेता धर्मजीत सिंह ने अंतागढ़ टेपकांड का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर यह बदले की भावना से किया जा रहा है। उन्होंने भी इस पर स्थगन के माध्यम से चर्चा कराने की मांग की। अध्यक्ष ने दोनों स्थगन प्रस्तावों को अग्राह्य कर दिया। इस पर विपक्षी सदस्य अपने-अपने स्थान पर खड़े हो गए और प्रस्ताव को स्वीकार करने की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे।
जवाब में सत्ता पक्ष के विधयक भी नारे बाजी करने लगे। अध्यक्ष ने कार्यवाही आगे बढ़ाने की कोशिश की लेकिन दोनों तरफ से नारेबाजी बंद नहीं हुए तो उन्होंने कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित कर दी। उसके बाद सदन की कार्रवाई जैसे ही शुरू हुई विपक्षी सदस्यों फिर से इस पर चर्चा कराने की मांग दोहराई।सदन में सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि सदन में विधानसभा अध्यक्ष ने जो व्यवस्था दी है। उस पर चर्चा नहीं हो सकती। विपक्षी सदस्य अपनी मांग पर अड़े रहे। इसके बाद सभापति ने सदन की कार्रवाई तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

Related Articles

Check Also
Close