September 5, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
धमतरी जिले में सौर सुजला योजना-किसानों की खुशहाली का नया सूरजपर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने मंत्रालय में कामकाज संभालाबाढ़ प्रभावित मांदर में सहकारी बैंक की खास पहलऔद्योगिक कारखानों के निरीक्षण में अनियमितता पाए जाने पर नोटिस जारीकृषि विज्ञान केन्द्र बीजापुर के वैज्ञानिकों द्वारा किसानों के खेतों में किया भ्रमणशिक्षक अपने विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल होता है: राज्यपाल डेकानि:शुल्क ऑनलाइन जेईई-नीट कोचिंग विद्यार्थियों के भविष्य के लिए एक बेहतरीन पहल : डॉ. रमन सिंहमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ईद मिलादुन्नबी पर दी शुभकामनाएँबांगो बांध के 6 गेट खुले, 43,988 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहादुर्ग पुलिस की बड़ी उपलब्धि: 70 लाख के 303 मोबाइल बरामद, कर्मचारियों को सम्मानित किया गया
छत्तीसगढ़राजनीती

लोकसभा चुनाव में भी कार्यकर्ताओं की भागेदारी सुनिश्चित होगी- बघेल

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा कि विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव में भी कार्यकर्ताओं की भागेदारी सुनिश्चित होगी।भूपेश बघेल ने आज राजीव भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद संगठन की बैठक ली।
2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मसले पर बातचीत हुई। यह बात सामने आई कि आगामी चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। लोकसभा चुनाव में भी कार्यकर्ताओं की भागेदारी सुनिश्चित होने का प्रस्ताव पारित हुआ।
एक सवाल के जवाब में बघेल ने कहा कि संगठन से जुड़े लोगों के साथ विचार विमर्श के बाद ही मंत्री मंडल का गठन किया गया। क्षेत्रियता और सामाजित संतुलन का ध्यान रखा गया। क्या लोकसभा चुनाव भी आपके नेतृत्व में लड़ा जाएगा सवाल को बघेल टाल गए।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ा गया था। लोकसभा चुनाव भी उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

Related Articles

Check Also
Close