September 1, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
दीदी के गोठ सीएम साय ने दीदियों को प्रेरित किया, स्व-सहायता समूहों की सफलता की कहानियाँ बनी मिसालकोरबा में रेल्वे कर्मचारियों की हड़ताल: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने किया समर्थनआगाज़ इंडिया का महादान: विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन,थैलेसीमिया पीड़ितों को मिला जीवनदानमौत का अड्डा बन चुका मेडिकल कॉलेज अस्पताल – अधीक्षक गोपाल कंवर की नाकामी ने ली एक और माँ की जानखेत की बाड़ी में थैले में मिला नवजात, चींटियों और कीड़ों ने काटा…ग्रामीणों में मचा हड़कंपपति की मौत के दूसरे दिन पत्नी ने भी दम तोड़ दियाबस्तर दौरे पर सीएम साय: हवाई सर्वे के बाद राहत कार्यों की करेंगे समीक्षा…पुजारी की हत्या का राजफाश एक नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, वजह जानकर रह जाएंगे दंगआज छत्तीसगढ़ के कई जिलों में होगी जमकर बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्टश्रम मंत्री श्रम विभाग की समीक्षा बैठक लेगें
छत्तीसगढ़

रायपुर : किन्नर से शादी कर शर्मिंदगी में युवक ने कर ली खुदकुशी

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के राम नगर, राजेंद्र नगर में एक किन्नर से शादी करने के बाद शर्मिंदगी में युवक ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। युवक के परिजनों ने किन्नर पर दबाव बनाकर बेटे को परेशान करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अफसरों से जांच की मांग की है।
गुढ़ियारी थाना प्रभारी सुशांतो बनर्जी ने बताया कि घटना शुक्रवार रात की है। राम नगर, राजेंद्र नगर निवासी यशवंत साहू (21) पिता लखन साहू एसी मिस्त्री था। शुक्रवार की आधी रात यशवंत ने अपने कमरे में पंखे के हुक में रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तो मृतक के पिता लखन ने बताया कि यशवंत ने कुछ दिनों पहले एक किन्नर से विवाह किया था। किन्नर उसे अपने साथ रहने के लिए दबाव बना रहा था। इससे वह काफी परेशान हो गया था और विवाह करने पर उसे शर्मिंदगी हो रही थी।
शुक्रवार की रात को 11 बजे वह घर आकर रसोई घर में ही सो गया। ढाई बजे उसकी मां की नींद खुली तो यशवंत ने फांसी लगा ली थी। परिजनों का आरोप है कि किन्नर के दबाव में आकर यशवंत ने आत्महत्या की

Related Articles

Check Also
Close