September 5, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
नि:शुल्क ऑनलाइन जेईई-नीट कोचिंग विद्यार्थियों के भविष्य के लिए एक बेहतरीन पहल : डॉ. रमन सिंहमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ईद मिलादुन्नबी पर दी शुभकामनाएँबांगो बांध के 6 गेट खुले, 43,988 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहादुर्ग पुलिस की बड़ी उपलब्धि: 70 लाख के 303 मोबाइल बरामद, कर्मचारियों को सम्मानित किया गयाओणम पर्व की धूम: कोरबा के टीपी नगर इंडियन कॉफी हाउस में मनाया गया भव्य उत्सवNHM कर्मियों ने लिया सामूहिक इस्तीफा का निर्णय, 4800 कर्मचारियों ने सौंपा त्यागपत्रखाद संकट पर कांग्रेस का हल्ला बोल, उमेश पटेल के नेतृत्व में किसानों ने घेरा तहसीलयूरिया की कालाबाजारी : पटेल कृषि केंद्र का खाद गोदाम सीलरायपुर एनआईटी-एफआईई को राष्ट्रीय इन्क्यूबेटर पुरस्कारअनिश्चितकालीन हड़ताल पर सख्त कार्रवाई: 25 स्वास्थ्यकर्मियों की सेवाएं समाप्त
अन्तर्राष्ट्रीय

राजनीति में उतरेंगी एंजेलिना जोली, इंटरव्यू में दिया बयान

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

लंदन। हॉलीवुड की स्टार एंजेलिना जोली ने राजनीति में उतने का संकेत दिया है। दुनिया के नेताओं से अभिनेत्री ने युद्ध में शरणार्थियों और महिलाओं की मदद करने का आग्रह किया है।
संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के लिए दूत का काम कर रही हॉलीवुड की स्टार महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा पर अभियान में भी शामिल रही हैं।
बीबीसी के साथ एक साक्षात्कार में यह पूछने पर कि क्या वह राजनीति की ओर कदम बढ़ा रही हैं, एंजेलिना ने कहा, “जहां भी मेरी जरूरत होगी मैं जाऊंगी। यदि आपने 20 साल पहले पूछा होता तो मैं हंस देती। मैं नहीं जानती कि मैं राजनीति के लिए फिट हूं या नहीं।”
अभिनेत्री ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र और अन्य संगठनों के साथ उनके काम ने उन्हें बिना किसी खिताब के बहुत कुछ बनाने में समर्थ किया है। उन्होंने भावी बदलाव की संभावना को खारिज नहीं किया।

Related Articles

Check Also
Close