August 3, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
फर्जी IPS ने रिपोर्टर को किया फोन, ठगी की कोशिशउपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानत
छत्तीसगढ़

महिला ने नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

कहा-रंग लगाने के बहाने गलत तरीके से छूने की कोशिश की

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। महिला से छेड़छाड़ के मामले में बीजेपी के महामंत्री व आईटी सेल के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश बजाज को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। अब इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है, पीडि़त महिला किरण मगर आज रायपुर प्रेस क्लब पहुंची और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया।
प्रेस क्लब में एक प्रेसवार्ता कर किरण मगर ने बताया कि 2017 होली के समय वो और उसकी बहन धरमलाल कौशिक के निवास स्थल होली मिलन समारोह में पहुंची थी, लेकिन उस दौरान नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने महिला को रंग लगाने के बहाने गलत तरीके से छूने की कोशिश की। नेता प्रतिपक्ष से मैंने जब हाथ धोने के लिए वाशरूम पूछा तो उन्होंने मुझे अपना गमछा दिया और रंग को मेरी मांगो में सिंदूर की तरह भरा। घर से जाते वक़्त उन्होंने मुझे गलत इशारा कर अपने पास बुलाने की कोशिश की। पीडि़त महिला का कहना है वह इतने दिनों से इसलिए चुप थी क्योंकि उस पर दबाव बनाया जा रहा था और घर वाले भी उसका साथ नही दे रहे थे क्योंकि उनका पद बड़ा होने के कारण सब डरे थे।
आपको बता दे कि इसके पूर्व महिला किरण मगर ने ही प्रकाश बजाज पर ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था। जिसके बाद बीजेपी के महामंत्री व आईटी सेल के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश बजाज को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में कौशिक से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि आरोप लगाने वाली महिला को वे नहीं जानते। उन पर लगाए गए सारे आरापे बेबुनियाद हैं।

Related Articles

Check Also
Close