September 1, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी,मुख्यमंत्री की पहल पर पूनम को मिली पुस्तकें और नया टेबलेटदीदी के गोठ सीएम साय ने दीदियों को प्रेरित किया, स्व-सहायता समूहों की सफलता की कहानियाँ बनी मिसालकोरबा में रेल्वे कर्मचारियों की हड़ताल: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने किया समर्थनआगाज़ इंडिया का महादान: विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन,थैलेसीमिया पीड़ितों को मिला जीवनदानमौत का अड्डा बन चुका मेडिकल कॉलेज अस्पताल – अधीक्षक गोपाल कंवर की नाकामी ने ली एक और माँ की जानखेत की बाड़ी में थैले में मिला नवजात, चींटियों और कीड़ों ने काटा…ग्रामीणों में मचा हड़कंपपति की मौत के दूसरे दिन पत्नी ने भी दम तोड़ दियाबस्तर दौरे पर सीएम साय: हवाई सर्वे के बाद राहत कार्यों की करेंगे समीक्षा…पुजारी की हत्या का राजफाश एक नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, वजह जानकर रह जाएंगे दंगआज छत्तीसगढ़ के कई जिलों में होगी जमकर बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
छत्तीसगढ़

महासमुंद : ओडिसा की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

महासमुंद। नगर के व्यस्ततम लोहिया चौक के पास शनिवार को अंधेरा घिरते ही एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। निर्वस्त्र हालत में मिली करीब 35 साल की इस महिला को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां करीब डेढ़ घंटे बाद होश में आने पर बताया कि उसके साथ पांच-छह लोगों ने दुष्कर्म किया है। रात करीब आठ बजे रेलवे स्टेशन के पास महिला को बेहोश हालत में देख आसपास के ठेले-खोमचे वालों ने पुलिस को सूचना दी।
कोतवाली के पेट्रोलिंग वाहन ने साढ़े आठ बजे उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला का कहना है कि वह रायगड़ा (ओडिशा) की रहने वाली है। पति से झगड़कर घर से निकली थी। इधर, जिला अस्पताल के डॉक्टर कुलवंत सिंह ने बताया है कि महिला अभी पूरी तरह से होश में नहीं है।
प्रथम दृष्टया मामला दुष्कर्म का प्रतीत हो रहा है। महिला जहां से मिली वहां आसपास के ठेले-खोमचे वालों का कहना है कि महिला संभवत: ट्रेन से महासमुंद स्टेशन में उतरी होगी। महिला अपना नाम भी स्पष्ट नहीं बता पा रही है। पुलिस महिला के पूरी तरह से होश में आने का इंतजार कर रही है।

Related Articles

Check Also
Close