August 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
छत्तीसगढ़राजनीती

भूपेश मंत्री मंडल वन मैन शो व दुविधाग्रस्त की झलक- कौशिक

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के नए मंत्रिमंडल के शपथ समारोह में उभरे असंतोष को ‘प्रथम ग्रासे मक्षिकापात:’ बताया है। भाजपा ने नए मंत्रिमंडल को अनुभवहीनों की जमात बताते हुए तंज कसा है कि तमाम नौटंकीनुमा कवायद के बावजूद जो मंत्रिमंडल गठित हुआ है, वह दुविधाग्रस्त कांग्रेस नेताओं व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के वन मैन शो की दूसरी झलक है।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने एक बयान में कहा कि पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल व धनेन्द्र साहू की नाराजगी इस बात की तस्दीक करता है कि कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा।
शुक्ल ने तो शपथ समारोह का बहिष्कार तक कर दिया जबकि नाराज साहू को मनाने के लिए सांसद छाया वर्मा को जिम्मा सौंपा गया। भाजपा का शुरू से यह मानना रहा है कि मुख्यमंत्री बघेल प्रदेश में वन मैन शो चला रहे हैं।
वरिष्ठ व अनुभवी विधायकों की कन्नी काट कर मुख्यमंत्री ने जो मंत्रिमंडल बनाया, वह इसी वन मैन शो की दूसरी झलक है। ऐसा लग रह है कि मुख्यमंत्री को अनुभवों का लाभ लेना अच्छा नहीं लगता और वे अपने सामने सिर्फ यस मैन की जमात देखना पसंद कर रहे हैं।
कौशिक ने आदिवासियों की जमीन हड़पने के मामले में आरोपी जयसिंह अग्रवाल को मंत्री बनाए जाने पर हैरत जताई और कहा कि इससे साफ हो रहा है कि प्रदेश का भविष्य कैसे लोगों के हाथों मेंं रहेगा? अग्रवाल के खिलाफ न्यायालय के आदेश के बाद थाने में एफआईआर तक दर्ज है।
कौशिक ने कहा कि मंत्रिमडल में क्षेत्रीय संतुलन का भी ध्यान नहीं रखा गया। अकेले दुर्ग संभाग से मंंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री बघेल के अलावा पांच और मंत्री बनाकर बघेल ने प्रदेश के शेष इलाकों की उपेक्षा की है।
कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस में मचे घमासान के दौर में मीडिया में ढाई-ढाई साल के लिए सीएम के फार्मूले की चर्चा जोरों से चली थी। लगता है, मुख्यमंत्री ने दुर्ग संभाग से छह मंत्रियों को लेकर उसी फार्मूले का संकेत देने की कोशिश की है।

Related Articles

Check Also
Close