August 3, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
छत्तीसगढ़

भाजपा केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में 18 मार्च को तय होंगे नाम

रमन सिंह ने कहा- मेरा नाम पैनल में नहीं

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर दिनभर चली मंथन में कई वर्तमान सांसदों सहित कई महत्वपूर्ण लोगों के नाम सामने आए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने चुनाव समिति की बैठक के बाद इसकी जानकारी दी. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सांसदों के नाम सहित अलग-अलग लोकसभा में कई महत्वपूर्ण नाम सामने आये हैं।
जो नाम सामने आए हैं उनमें तीन से लेकर सात नामों तक का पैनल बनाया गया है। 18 मार्च को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। जिसके बाद अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व ही लेगा. उन्होंने बताया कि जो नाम आए हैं उनमें सबसे ज्यादा दावेदारी जांजगीर चाम्पा से आये हैं।
रमन सिंह ने कहा कि जो पैनल बनाए गए हैं उनमें उनका नाम नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय चुनाव समिति को सर्वाधिकार है। जिनके नाम नहीं है उनके नाम भी आ सकते हैं। राजनांदगांव जिले से उनके पुत्र अभिषेक सिंह की बजाय उनके चुनाव लड़ने की चर्चा गरम है।
रमन सिंह ने भले ही पैनल में अपना नाम नहीं होना बताया है लेकिन उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार नहीं किया है। चुनाव समिति की बैठक में प्रदेश प्रभारी अनिल जैन, प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद रमेश बैस सहित सभी सदस्य मौजूद थे।

Related Articles

Check Also
Close