August 1, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
किश्त नहीं दी तो पत्नी को बना लिया बंधक! झांसी में लोन वसूली का शर्मनाक मामला…मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कारली पहुंचकर सुरक्षा बल के जवानों को राखी बांधकर शुभकामनाएं दींकैबिनेट मंत्री के मुख्य आतिथ्य में संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह का हुआ आयोजनस्पेशल ओलंपिक के तहत राष्ट्रीय बोच्ची चैंपियनशिप का हुआ भव्य आयोजनश्रमिकों के बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा का सुनहरा अवसरबिलासपुर में आर्किटेक्ट फर्जीवाड़ा : 10 साल से चल रहा था नक्शा पासिंग का खेल, असली खुलासा अब हुआASI का भ्रष्ट खेल उजागर: रिश्वत लेकर आरोपी को लौटाया जब्त मोबाइल, कोर्ट आदेश को दिखाया ठेंगा — शिकायत करने पर दी धमकी, ऑडियो वायरलमहिला अधिकारी ने डीएमसी के खिलाफ की थी झूठी शिकायत ! प्रशासन की जांच में आरोप पाए गए गलत, किसके शह पर बिछाए गए थे मोहरे पढ़िए पूरी रिपोर्ट…शोक समाचार :  पत्रकार एवं छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा नहीं रहेONC BAR पर प्रशासन की चुप्पी पर उठा विवाद, विश्व हिंदू परिषद ने जताई नाराज़गी
छत्तीसगढ़

बिलासपुर : साले ने की जीजा की हत्या

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

बिलासपुर। सीपत क्षेत्र के ग्राम बसहा में पति-पत्नी के बीच हो रहे विवाद के दौरान साले ने अचानक अपने जीजा पर डंडे से प्राणघातक हमला कर दिया। पति पर हमला होते देख महिला बीच-बचाव करने लगी तब उसके ऊपर भी डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
गंभीर रूप से आहत ग्रामीण की सिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी का सिम्स में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपित साले को हिरासत में ले लिया है।
मूलतः सीपत क्षेत्र के ग्राम बसहा निवासी फगुन सिंह धनुहार पिता चैतराम धनुहार (55) रतनपुर-पाली के बूटापारा में रहता था। दरअसल उसकी दो पत्नी है। एक पत्नी रातिन बाई बूटापारा में रहती है और उनके दो बेटे भी हैं।
फगुन सिंह भी उनके साथ ही रहता था। वह बीच-बीच में बसहा निवासी दूसरी पत्नी मंगलीन बाई (40) के पास मिलने आता था। बीते 31 मार्च को भी वह दूसरी पत्नी मंगलीनबाई के पास ग्राम बसहा आया था, तब से गांव में उसके साथ था। मंगलवार दोपहर मंगलीनबाई व फगुन सिंह के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
दोनों आपस में झगड़ा कर रहे थे। उसी समय मंगलीन का भाई वीर सिंह धनुषधर वहां पहुंच गया। उसने अचानक अपने जीजा फगुन सिंह पर डंडे से हमला कर दिया। पति पर हमला होते देख मंगलीन बीच-बचाव करने लगी, तब वीर सिंह ने उसके ऊपर भी हमला कर दिया। इस हमले में दोनों पति-पत्नी के सिर में गंभीर चोटें आई और खून से लथपथ होकर घायल हो गए। इस घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए सिम्स भेजा गया।
सिम्स में दोनों पति-पत्नी का उपचार चल रहा था। तभी बुधवार सुबह इलाज के दौरान फगुन सिंह ने दम तोड़ दिया। उसकी पत्नी मंगलीन का सिम्स में इलाज चल ही चल रहा है। इस घटना की सूचना पर सिम्स चौकी पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। सिम्स चौकी पुलिस ने हत्या की सूचना सीपत पुलिस को दी। तब हरकत में आई पुलिस ने आरोपित वीर सिंह को हिरासत में ले लिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Check Also
Close