March 14, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
सीडी कांड में CBI ने लगाई रिवीजन याचिका, पूर्व सीएम की मुश्किलें बढ़ीं…राज्यपाल को मुख्यमंत्री ने दी होली की शुभकामनाएंतहसीलदार की कार्रवाई से परेशान किसान ने जहर पिया, हालत नाजुकबालको की उन्नति से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बनाया हर्बल गुलालमहिला समूहों का हुनर, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कदमभालुओं के हमले में सफाई कर्मी घायल, राहगीरों ने पहुँचाया अस्पतालस्वरोजगार योजनांतर्गत सहायता से संचिता ने पैतृक व्यवसाय को दी नई दिशाअंधविश्वास एवं सामाजिक कुरीतियों का होगा प्रतीकात्मक होलिका-दहनसमूह की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट मे लगाए हर्बल गुलाल क़ा स्टॉलस्वच्छता दीदियों को कचरा प्रबंधन के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण
छत्तीसगढ़राजनीती

बहसबाजी समाधान नहीं, शीर्ष के निर्णय का सम्मान हो- सिंहदेव

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। जगदलपुर कांग्रेस भवन में आज नेता प्रतिपक्ष टी एस सिंहदेव से कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया एवं प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल के बीच उपजे विवाद को लेकर मीडिया की ओर से सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा कि लगातार दौर पर हूं इसलिए ज्यादा कुछ मालूम नहीं। टिकट को लेकर कहीं पर मतभेद हो सकता है पर बहसबाजी समाधान नहीं। कांग्रेस एक बड़ा घर है। यहां शीर्ष नेतृत्व के निर्णय का सम्मान होना चाहिए। खरसिया के भाजपा प्रत्याशी ओ पी चौधरी के भाषण कहर बनकर बरसूंगा की तरफ ध्यान आकृष्ट किए जाने पर सिंहदेव ने कहा कि ऐसे व्यक्ति का हारना तय है। चुनाव के समय हाथ जोड़कर वोट मांगा जाता है न कि धमकाया जाता है। इससे पता चलता है कि भाजपा किस तरह के अफसरों को राजनीति में लाई है। सिंहदेव दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर हैं। आज पहले दिन वे भानुप्रतापपुर, अंतागढ़ एवं केशकाल में मतदाताओं के बीच गए।

gramyatracg

Related Articles

Check Also
Close