August 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
नेशनल

प्रियंका गांधी पर BJP का हमला, मंत्री सारंग ने कहा ‘नर्मदा की आरती कर प्रियंका हिन्दू बनने की कर रही है कोशिश

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article
123
123

भोपाल: मध्यप्रदेश के जबलपुर में चुनावी शंखनाद करने पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जहाँ एक तरफ प्रदेश के शिवराज सरकार पर हमला बोल रही है तो दूसरी भाजपा भी उनपर निशाना साधने से नहीं चूक रही है. शिवराज कैबिनेट के मंत्री विश्वास सारंग ने प्रियंका और राहुल गांधी दोनों पर तीखा हमला बोला है.

विश्वास सारंग ने प्रियंका के दौरे को चुनावी छलावा करार दिया हैं. उन्होंने आरोप लगाया की राहुल गाँधी ने प्रदेश की जनता से जो पुराने वादे किये थे वह अब तक पूरे नहीं हुए. सारंग ने राहुल को निशाने पर लेते हुए बयान दिया की वह कोट के ऊपर जनेऊ पहनकर हिन्दू बनने की कोशिश करते है वही अब प्रियंका गांधी नर्मदा की आरती कर हिन्दू बनने की कोशिश कर रही है. सारंग ने कहा की कांग्रेस ने बजरंगबली का विरोध किया था, लेकिन आज आरती उतार रहे. चुनाव के समय भगवान को याद करना कांग्रेस की राजनीति है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close