March 13, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
सीडी कांड में CBI ने लगाई रिवीजन याचिका, पूर्व सीएम की मुश्किलें बढ़ीं…राज्यपाल को मुख्यमंत्री ने दी होली की शुभकामनाएंतहसीलदार की कार्रवाई से परेशान किसान ने जहर पिया, हालत नाजुकबालको की उन्नति से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बनाया हर्बल गुलालमहिला समूहों का हुनर, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कदमभालुओं के हमले में सफाई कर्मी घायल, राहगीरों ने पहुँचाया अस्पतालस्वरोजगार योजनांतर्गत सहायता से संचिता ने पैतृक व्यवसाय को दी नई दिशाअंधविश्वास एवं सामाजिक कुरीतियों का होगा प्रतीकात्मक होलिका-दहनसमूह की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट मे लगाए हर्बल गुलाल क़ा स्टॉलस्वच्छता दीदियों को कचरा प्रबंधन के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण
छत्तीसगढ़राजनीती

पार्षद के धमकी भरे वीडियो से जाहिर कांग्रेस गर्त में जा रही: उपासने

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि कांग्रेस में मचे घमासान के चलते अब बड़े नेताओं को धमकी भरी भाषा तक सुननी पड़ रही है। यह कांग्रेस में अनुशासनहीनता और उच्छृंखलता की पराकाष्ठा है। इसके लिए कांग्रेस के बड़े नेता खुद जिम्मेदार हैं।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने ने एक वक्तव्य में रायपुर के एक पार्षद के वायरल वीडियो की प्रकाशित खबर का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस में दलीय लोकतंत्र के नाम पर जिस तरह अमर्यादित आचरण को अनदेखा करने का काम होता रहा है, उसका ही यह परिणाम है कि अब एक पार्षद अपने प्रदेश प्रभारी से धमकी भरी भाषाओं में अपनी बात कहने का दुस्साहस कर लेता है। उपासने ने राजधानी के अखबारों में छपी उक्ताशय की खबर पर कहा कि वायरल वीडियो में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया को टिकट वितरण के मामले में एक पार्षद सीधे यह कह रहा है कि यदि किसी और को टिकट दी तो वह कांग्रेस को नुकसान पहुंचाएगा। उक्त पार्षद खुद रायपुर दक्षिण से टिकट का दावेदार है, और कांग्रेस में हाल ही शामिल हुए एक पत्रकार को वह निशाना बना रहा है। उपासने ने कहा कि कांग्रेस में अब अराजकता की पराकाष्ठा है और अपनी बात मनवाने के लिए कार्यकर्ता अपने नेताओं के साथ अमर्यादित आचरण करने से भी नहीं हिचकिचाते। अनुशासनहीनता और उच्छृंखलता ने कांग्रेस का पहले से ही बेड़ा गर्क कर रखा है। अब इस नए वीडियो के चलते कांग्रेस की बची-खुची राजनीतिक संभावनाओं को भी गर्क में जाते देर नहीं लगेगी।

gramyatracg

Related Articles

Check Also
Close