July 15, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
सड़क पर बैठे गौवंशों को रौंदा तेज रफ्तार वाहन ने मचाई तबाही…छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिनसरपंच-सचिव की हत्या की कोशिश, हमले से गांव में सनसनीट्रैवल्स में वाहन लगाने के नाम पर लाखों की ठगी, मामा को ही बनाया अपना शिकारबालोद जिले में वनांचल के अनेक ग्रामों में कृषकों द्वारा की जा रही है कोदो की खेतीसावन सोमवार पर शंभू सेवक कोरबा का भव्य जागरण व भोग वितरण, श्रद्धालुओं में उत्साहराष्ट्रपति ने हरियाणा-गोवा के राज्यपाल और लद्दाख के उपराज्यपाल बदलेIED ब्लास्ट में 3 ग्रामीण घायल, मशरूम बीनने गए थे जंगल…कस्तूरबा विद्यालय की झांकी व शिव तांडव ने भोरमदेव पदयात्रा को बनाया ऐतिहासिकछत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति विश्व पटल पर होगी स्थापित: केन्द्रीय मंत्री उईके
छत्तीसगढ़राजनीती

न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए भाजपा प्रत्याशी जमानत पर छूटे

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

अंबिकापुर ।नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंह देव के खिलाफ चुनाव लड़ रहे अंबिकापुर के भाजपा प्रत्याशी अनुराग सिंहदेव ने 13 साल पुराने एक मामले में कोर्ट में आत्मसमर्पण किया ।इसके बाद न्यायालय ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में ले लिया। घटना से पूरे सरगुजा क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अंततः देर शाम अनुराग सिंहदेव को न्यायालय ने 40 हजार रुपए की जमानत पर रिहा किया और पेशी में उपस्थित रहने का निर्देश दिया। 13 साल पूर्व विकास कार्यो की मांग को लेकर अनुराग ने चक्का जाम आंदोलन किया था। इस आंदोलन के दौरान उनके खिलाफ जुर्म दर्ज हुआ था और इस पर वारंट जारी हुआ था। इस पर अनुराग ने कोर्ट में समर्पण किया। कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में लेने का आदेश दे दिया। शाम को इस मामले पर उन्हें जमानत दे दी गई। अगली पेशी 29 नवंबर को है।

Related Articles

Check Also
Close