August 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
छत्तीसगढ़नेशनल

नायब तहसीलदार भी अब कहलाएंगे राजपत्रित अधिकारी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा…

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए नायब तहसीलदार के पद को राजपत्रित पद का दर्जा दे दिया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह घोषणा कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रांतीय सम्मेलन में की. इसके साथ मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भरोसा दिलाया कि उनका समय पर प्रमोशन जरूर होगा.मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कनिष्ठ अधिकारी संघ के प्रांतीय सम्मेलन में अधिकारियों-कर्मचारियों के जिम्मेदारियों की बात करते हुए कहा कि आप सभी प्रशासन के महत्वपूर्ण अंग हैं, और आपको बहुत सारे विविधतापूर्ण कार्य करने होते हैं. उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारियों ने कोविड आपदा के समय महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने और लोगों को सहायता पहुंचाने का काम किया था, जिसकी वजह से पूरे देश में छत्तीसगढ़ की सराहना हुई.मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत बड़ी उपलब्धि है कि बिना किसी शिकायत के पूरे प्रदेश में डेढ़ लाख एकड़ भूमि गौठानों के लिए आरक्षित की गई. यह काम कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों-कर्मचारियों का कार्य के प्रति समर्पण को दिखाता है. उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में कसावट और जनता की सेवा करने के जज्बे की वजह से आज सुकमा जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में भी जाति प्रमाण पत्र, नामांतरण और बंटवारा प्रमाण पत्र लोगों को उनके घर जाकर दिया जा रहा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close