August 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
कोरबा में भू-माफिया का नया खेल! कूट रचना कर हड़प रहा है गैर-आदिवासी की जमीन, तीन FIR के बाद भी बेलगाम चेतन चौधरीकेंद्रीय जलशक्ति मंत्री से मिले सीएम साय, बोधघाट परियोजना पर हुई चर्चाकोरबा : महिला मंडल सेवा समिति द्वारा पंडित रविशंकर शुक्ल नगर मे सावन उत्सव की रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्नपीएम मोदी कल करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि के 20वीं किश्त का अंतरणपीएम मोदी से मिले सीएम साय, ‘अमृत रजत महोत्सव’ में शामिल होने का दिया न्यौता30 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तारशिकारियों के जाल में फंसकर नर हाथी की मौत…शिक्षक की धारदार हथियार से हत्याकेंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले CM साय‘राधे-राधे’ कहने पर नर्सरी की छात्रा को पीटा, मुंह पर टेप चिपकाया, प्रिंसिपल गिरफ्तार
नेशनलराजनीती

नहीं बन सकी AAP-कांग्रेस के गठबंधन की बात, अब दोनों अकेले लड़ेंगे चुनाव

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर पिछले कई दिनों से जारी खींचतान सोमवार को पूरी तरह से समाप्त हो गई हैं। ‘आप’ के संस्थापक सदस्य और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ नई दिल्ली में गठबंधन से इनकार कर दिया है। आपको बता दें कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने शनिवार को कहा था कि राजधानी की सात लोकसभा सीटों के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन पर जो भी फैसला होगा उसकी औपचारिक घोषणा जल्दी कर दी जाएगी।
हवाईअड्डे पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान ‘आप प्रमुख ने कहा कि उन्होंने हाल ही में गांधी से मुलाकात की थी। कांग्रेस अध्यक्ष ने ”आप के साथ चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित के उनसे संपर्क ना करने के बयान पर केजरीवाल ने कहा, ”हमने राहुल गांधी से मुलाकात की थी। दीक्षित इतनी महत्वपूर्ण नेता नहीं हैं।
केजरीवाल लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए लगातार कांग्रेस से गठबंधन करने की अपील कर रहे हैं। पार्टी सूत्रों ने कहा था कि गठबंधन के मुद्दे पर दिल्ली कांग्रेस बंटी हुई है। दीक्षित और उनके तीन कार्यकारी अध्यक्ष गठबंधन का विरोध कर रहे हैं। पार्टी के एक उच्च पदस्थ सूत्र ने हाल ही में कहा था कि दिल्ली के दीर्घकालिक परिणामों पर ध्यान देते हुए गठबंधन की संभावना कम है।
सूत्र ने कहा, ‘बड़ा सवाल यह है कि गठबंधन के बाद आप 2020 चुनाव में कांग्रेस का मुकाबला कैसे करेगी। साथ ही, पार्टी को राजनीतिक रूप से ज्यादा फायदा नहीं होगा क्योंकि केजरीवाल द्वारा केवल 2-3 सीटों की पेशकश की जा रही है।’
तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रही शीला दीक्षित ने रविवार को अपने निवास पर मीडिया से बातचीत में ‘आप’ से गठबंधन के सवाल पर कहा था कि आज शाम या सोमवार तक इस संबंध में पार्टी के औपचारिक निर्णय का एलान कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि दिल्ली की सातों संसदीय सीटों पर फिलहाल भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में इन सीटों पर कांग्रेस के सांसद चुने गए थे लेकिन वर्ष 2014 के चुनाव में वह एक भी सीट हासिल नहीं कर सकी। देश भर में 11 अप्रैल से लेकर 19 मई के बीच कुल सात चरणों में लोकसभा चुनाव संपन्न होंगे। दिल्ली में छठे चरण में 12 मई को वोट डाले जाएंगे।

Related Articles

Check Also
Close