August 1, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
कोरबा में भू-माफिया का नया खेल! कूट रचना कर हड़प रहा है गैर-आदिवासी की जमीन, तीन FIR के बाद भी बेलगाम चेतन चौधरीकेंद्रीय जलशक्ति मंत्री से मिले सीएम साय, बोधघाट परियोजना पर हुई चर्चाकोरबा : महिला मंडल सेवा समिति द्वारा पंडित रविशंकर शुक्ल नगर मे सावन उत्सव की रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्नपीएम मोदी कल करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि के 20वीं किश्त का अंतरणपीएम मोदी से मिले सीएम साय, ‘अमृत रजत महोत्सव’ में शामिल होने का दिया न्यौता30 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तारशिकारियों के जाल में फंसकर नर हाथी की मौत…शिक्षक की धारदार हथियार से हत्याकेंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले CM साय‘राधे-राधे’ कहने पर नर्सरी की छात्रा को पीटा, मुंह पर टेप चिपकाया, प्रिंसिपल गिरफ्तार
अन्तर्राष्ट्रीय

डाटा चोरी मामले में फेसबुक पर लगा पांच लाख पौंड का जुर्माना

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

लंदन। ब्रिटेन के सूचना आयुक्त ने फेसबुक पर पांच लाख पौंड (करीब 4.7 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना ब्रिटिश फर्म कैंब्रिज एनालिटिका मामले में इस सोशल नेटवर्किंग साइट के बर्ताव को लेकर लगाया गया है। कैंब्रिज एनालिटिका ने अनुचित तरीके से एक एप के जरिये करोड़ों फेसबुक यूजर्स का डाटा हासिल कर लिया था।
इस डाटा का इस्तेमाल कथित तौर पर साल 2016 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव प्रचार अभियान के दौरान भी किया गया था। ब्रिटेन के सूचना आयुक्त कार्यालय (आइसीओ) की जांच में पाया गया कि साल 2007 से 2014 के दौरान फेसबुक ने यूजरों की सहमति के बगैर एप डेवलपर को उनकी निजी जानकारियों तक पहुंचने दिया।
इस मामले में उल्लंघन के दौरान लागू कानून के तहत अधिकतम जुर्माना ठोका गया है। अगर यह मामला यूरोपीय संघ (ईयू) के नए डाटा सुरक्षा कानून लागू होने के बाद होता तो जुर्माने की राशि बहुत ज्यादा होती। डाटा लीक की घटना के बाद ईयू ने कड़े कानून प्रभावी किए हैं। इस साल मार्च में डाटा लीक का मामला सामने आने के बाद फेसबुक की दुनियाभर में खूब आलोचना हुई थी।
आरोप लगाया गया था कि सियासी सलाहकार कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका ने फेसबुक के करोड़ों यूजरों के डाटा का दुरुपयोग किया।
आठ करोड़ यूजर्स का डाटा हुआ था लीक
कैंब्रिज एनालिटिका ने आठ करोड़ से ज्यादा फेसबुक यूजर्स का डाटा एक एप के जरिये हासिल किया था। यह एप करीब 2.70 लाख लोगों ने डाउनलोड किया था। शुरू में पांच करोड़ यूजरों का डाटा लीक होने की जानकारी सामने आई थी। बाद में फेसबुक ने माना था कि आठ करोड़ से ज्यादा यूजरों का डाटा लीक हुआ था।

Related Articles

Check Also
Close