June 1, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
RSS नगर में शराब के नशे में भाजपा नेताओं की गुंडागर्दी आई सामने, श्रमिकों ने किया प्रतिकार, हुई जमकर मारपीट, देखिए वीडियो…बालको संयंत्र परिसर में फिर दोहराई जा रही है चिमनी हादसे की कहानी ! गुणवत्ताहीन सामग्री से हो रहा निर्माण कार्य, CEO की निगरानी में अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत से करोड़ों का भ्रष्टाचार !बालको के लिए कोरबा बना ‘लोडिंग स्टेशन’, जनता के लिए यातना केंद्र! कोयला हो या एलुमिना पाउडर – बालको की गाड़ियों के लिए नियम खत्म, शहर की थम जाती है सांसेंदूसरी बार छग वन कर्मचारी संघ बीजापुर के अध्यक्ष बने विश्वनाथ मांझीचन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज का गौरवशाली अतीत : सीएम सायछत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ACB ने विजय भाटिया को दिल्ली से किया गिरफ्तारमरीन ड्राइव में हादसा: सड़क पर गिरा होर्डिंग का फ्रेम, दो गाड़ियां क्षतिग्रस्तकाम दिलाने के बहाने युवतियों को देह व्यापारमें धकेला: महिला दलाल गिरफ्तारस्कूल भवन निर्माण में लापरवाही: DEO समेत 3 अफसरों को कलेक्टर का नोटिसछत्तीसगढ़ में होगी 5 हज़ार शिक्षकों की भर्ती, CM साय ने किया बड़ा ऐलान
छत्तीसगढ़राजनीती

जोगी के राज में दहशत थी इसलिए परिवर्तन हुआ- राजनाथ सिंह

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

महासमुंद। सरायपाली विधानसभा के ग्राम छुईपाली में राजनाथ सिंह आज चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे। राजनाथ सिंह ने जय जगन्नाथ की घोष के साथ कहा कि 2003 में जब वे प्रभारी बनकर महासमुंद जिला आए थे तो उस समय प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। उस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री अजीत जोगी थे। जनता में बड़ी दहशत थी। उस समय भाजपा ने प्रदेश में विकास के लिए छत्तीसगढ़ में परिवर्तन लाने का संकल्प लिया। बेहद खुशी हो रही है कि डाॅ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री बनने के बाद जो परिवर्तन लाने की बात कही थी आज परिवर्तन दिख रहा है। इसे कोई नकार नहीं सकता। कांग्रेस के लोगों को विकास दिखाई नही दे रहा। पहले छत्तीसगढ़ में सड़कें नहीं थी। बच्चे कुपोषण के शिकार थे। बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूल-काॅलेज नही थे। डाॅ. रमन ने जगह-जगह बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूल और काॅलेज खोले। ईलाज के लिए राजधानी में एम्स है। पहले जिलें में 40.6 फीसदी बच्चे कुपोषण के शिकार थे, जो अब घटकर 25 फीसदी हैं। वहीं प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के अंतर्गत महासमुंद जिले के 21 हजार लोग बैंक से मुद्रा लोन लेकर स्वरोजगार कर रहे हैं। राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में कांग्रेस पार्टी ने सबसे लम्बी सरकार चलायी है। कांग्रेस ने कहा था कि देश से गरीबी हटा देंगे, लेकिन गरीबी हटी नहीं और बढ़ी। जनता ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार से परेशान होकर कांग्रेस को सरकार से उतारा है। राजनाथ सिंह ने कहा कि केन्द्र में बीजेपी की सरकार आने के बाद भारत तेजी से विकास कर रहा है। 4 वर्ष पहले दुनिया की 10 बड़ी अर्थव्यवस्था में भारत 10 वें नम्बर पर था अब 6 वें स्थान पर आया गया है। उन्होंने देश दुनिया में भारत को स्थान दिलाने भाजपा को जिताने की अपील की और कहा कि इसकी शुरुआत यहां की जनता द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा से होनी चाहिए।

gramyatracg

Related Articles

Check Also
Close