June 30, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
मुड़ापार, नवधा चौक क्षेत्र में नशेड़ियों पर पुलिस का शिकंजा, जन चौपाल में दी समझाइशमुख्यमंत्री ने किया मंत्रालय के नवीन सभागार का लोकार्पणलखमा के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने चौथा पूरक चालान पेश कियाखूब पढ़ें और आगे बढ़ें, सरकार आपके साथ है: मुख्यमंत्री सायचोरी की जांच करने गई पुलिस टीम पर हमला: 3 जवान घायल, 4 आरोपी गिरफ्तारकोरबा में बंशीलाल महतो की जयंती पर सेवाभाव का सैलाब! कहीं वृक्षारोपण, कहीं फल वितरण — हर मोहल्ले-गांव में गूंजा डॉ. महतो का नामसंविदा पद पर भर्ती आवेदन 7 जुलाई तकछत्तीसगढ़ के पुरखा से युवा पीढ़ी ले सीख, छत्तीसगढ़ी साहित्य को मिलेगा मान : सावराज्यपाल ने मुख्य सचिव जैन को सेवानिवृत्ति पर दी शुभकामनाएंकुल्हाड़ी से एटीएम तोड़कर लूट का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़राजनीती

छिपा हुआ पत्ता बसपा, 3 सीटें भी आईं तो हो  सकता है समीकरण प्रभावित

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

अनिरुद्ध दुबे
रायपुर। चुनाव परिणाम आने हफ्ते भर का समय शेष रह गया है। हर तरफ चर्चा भाजपा, कांग्रेस एवं जोगी कांग्रेस पर ही केन्द्रित नजर आ रही है, लेकिन एक पत्ता ऐसा भी है जो हर बार की तरह इस बार भी छिपा हुआ है। वो है बहुजन समाज पार्टी। बसपा, छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस एवं भाकपा ने मिलकर इस बार 90 सीटों पर चुनाव लड़ा। जोगी कांग्रेस के 55, बसपा के 33 एवं भाकपा के 2 प्रत्याशी मैदान में थे। चुनाव होने के बाद कौन पार्टी कितनी सीटें लेगी वाली चर्चा भाजपा, कांग्रेस एवं जोगी कांग्रेस तक ही सीमित नजर आती रही है। बसपा का जिक्र कहीं-कहीं पर ही होते दिखता है। बसपा की दो से तीन सीटों पर जीतने की प्रबल संभावना बताई जा रही है। विशेषकर बसपा से जुड़ेे लोग चन्द्रपुर, पामगढ़, अकलतरा, जैजैपुर, जांजगीर चाम्पा एवं मस्तूरी सीटों को लेकर काफी आश्वस्त नजर आ रहे हैं। बसपा से तीन बार के विधायक रह चुके दाऊराम रत्नाकर कहते हैं- छत्तीसगढ़ पर बसपा सूप्रीमो मायावती की पूरी नजर है। आगे जनता कांग्रेस, बसपा एवं भाकपा का गठबंधन सरकार बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएगा।
उल्लेखनीय है कि बसपा ऐसी पार्टी रही है जिसकी एक या दो सीट के रूप में दबे पांव विधानसभा में हाजरी होती रही है। 2003 में सारंगढ़ से कामदा जोल्हे बसपा विधायक थीं। 2003 में बसपा की टिकट पर अकलतरा से सौरभ सिंह एवं पामगढ़ से दूजराम बौद्ध चुनाव जीते। वहीं 2013 में जैजैपुर से केशव चंद्रा बसपा की टिकट पर चुनाव जीतकर आए थे। माना यह जा रहा है छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पहली बार बसपा ने ज्यादा मजबूती के साथ 2018 का चुनाव लड़ा है। यही कारण है कि बसपा से जुड़े नेता दो से तीन सीटों पर अपनी जीत काफी आसान मान रहे हैं। उनके हिसाब से जीत का आंकड़ा तीन से ऊपर जा सकता है, लेकिन उससे कम नहीं। यदि बसपा, जनता कांग्रेस मिलकर चार या पांच सीट भी ले आते हैं और भाजपा-कांग्रेस का आंकड़ा कहीं 45 के भीतर जाकर सिमट जाता है तो गठबंधन निर्णायक भूमिका अदा कर सकता है।

Related Articles

Check Also
Close