September 5, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
NHM कर्मियों ने लिया सामूहिक इस्तीफा का निर्णय, 4800 कर्मचारियों ने सौंपा त्यागपत्रखाद संकट पर कांग्रेस का हल्ला बोल, उमेश पटेल के नेतृत्व में किसानों ने घेरा तहसीलयूरिया की कालाबाजारी : पटेल कृषि केंद्र का खाद गोदाम सीलरायपुर एनआईटी-एफआईई को राष्ट्रीय इन्क्यूबेटर पुरस्कारअनिश्चितकालीन हड़ताल पर सख्त कार्रवाई: 25 स्वास्थ्यकर्मियों की सेवाएं समाप्तकरमा तिहार के रंग में डूबा मुख्यमंत्री निवास:करमा दलों को सम्मानित कर किया प्रोत्साहितकोरबा जिले में लगातार बारिश से भूस्खलन, सड़कें बंद, लोगों को हो रही परेशानी,दूध-रोटी से लेकर कार-दवाओं तक, सब पर नया GST!गढ़ कलेवा में तीज मिलन कार्यक्रम आयोजित, महिला स्व सहायता समूहों ने लिया भागप्रदेश की महिला नेटबॉल टीम ने अपने नाम किया कांस्य पदक
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के तीन महिला समूहों को राष्ट्रीय पुरस्कार

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। स्वच्छता अभियान में तीन महिला समूहों ने छत्तीसगढ़ का देश में नाम रौशन किया है। अंबिकापुर, रायगढ़ और सरायपाली के महिला समूहों का स्वच्छता एक्सीलेंट अवॉर्ड के लिए चयन हुआ है। इन समूहों को केंद्रीय मंत्री दिल्ली में 15 फरवरी को सम्मान करेंगे।
शहरी विकास अभिकरण के अतिरिक्त संचालक सौमिल चौबे ने बताया कि केंद्रीय आवास एवं शहर विकास मंत्रालय ने स्वच्छता अभियान में अच्छा काम करने वाले समूहों की रैंकिंग की है। उसके आधार पर समूहों को पुरस्कार के लिए चुना गया है।
अवॉर्ड पाने वाले समूहों की सूची में छत्तीसगढ़ से अंबिकापुर नगर निगम में काम करने वाले महिला समूह स्वच्छ अंबिकापुर मिशन सहकारी समिति मर्यादित, रायगढ़ नगर निगम में काम करने वाले उजाला महिला समूह और महासमुंद जिले के सरायपाली नगर पालिका में काम करने वाले महिला समूह का नाम है।
अंबिकापुर के महिला समूह को पहले भी कई पुरस्कार मिल चुके हैं, जबकि उजाला महिला समूह को लगातार दूसरी बार स्वच्छता एक्सीलेंट अवार्ड मिल रहा है।

Related Articles

Check Also
Close