June 1, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
रेत से लदे ट्रेलर ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल, एक की मौत, दो गंभीरअगले 2-3 दिनों तक बारिश होने के आसारकोरबा ब्रेकिंग: ठेकेदार पर 50 लाख का जुर्माना..पहले भी रेलवे को 32 लाख रुपए के नुकसान का प्रतिवेदन सौंपा गयाओपी चौधरी ने केंद्रीय मंत्री डॉ मनसुख मांडविया को जन्मदिन की दी बधाईरायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 14 ग्राम 09 मिली ग्राम चिट्टा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तारCM विष्णुदेव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, आज से 7 जून तक ‘चावल उत्सव’, साइकिल रैली में शामिल होंगेबालको की आरोग्य परियोजना से उभर रहा है एक सशक्त, नशामुक्त समाजमानसून ने पकड़ी रफ्तार: रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिशदेरी से न्याय मिलना, न्याय नहीं मिलने के बराबर है : विष्णु देव सायजशपुर में सर्च अभियान: 49 संदिग्धों की जांच, 3 मकान मालिकों पर कार्रवाई
छत्तीसगढ़

चुनाव का ऐसा असर, राजधानी का निगम इन दिनों उजड़े चमन जैसा

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। राजधानी रायपुर का नगर निगम नवंबर महीना लगने के बाद से अब तक खाली-खाली ही नजर आते रहा है। कारण, महापौर से लेकर सभापति एवं मेयर इन कौंसिल सदस्यों का  इन दिनों निगम नहीं पहुंचना। ये सारे लोग अभी चुनावी मूड से निकल नहीं पाए हैं। माना जा रहा है 11 दिसंबर को चुनावी रिजल्ट आ जाने के बाद ही जन प्रतिनिधियों की निगम में बराबर हाजरी शुरु होगी। उल्लेखनीय है कि रायपुर में चुनावी हवा का असर नवंबर के पहले हफ्ते से ही दिखने लगा था। खुद महापौर प्रमोद दुबे रायपुर उत्तर सीट से कांग्रेस टिकट की दौड़ में थे। यह अलग बात है टिकट मिली कुलदीप जुनेजा को। चुनाव के दौरान कांग्रेस एवं भाजपा दोनों पार्टियों के पार्षद जिसको जो काम जहां पर मिला लगे रहे। अब निगम के ये सारे नेता चुनाव परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। महापौर प्रमोद दुबे की रुचि जहां सबसे ज्यादा रायपुर ग्रामीण एवं धरसींवा विधानसभा सीट को लेकर रही है, वहीं सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा रायपुर पश्चिम के भाजपा प्रत्याशी राजेश मूणत के प्रचार में पूरे समय भिड़े रहे। जन प्रतिनिधियों की इन दिनों निगम में हाजरी कम रहने के कारण वहां के कामकाज की रफ्तार भी सुस्त ही दिखाई दे रही है।चूंकि नगर निगम सीधे नेताओं से जुड़ी संस्था है, अतः वहां के अफसर व कर्मचारी ज्यादातर समय राजनीतिक चर्चाओं में ही ज्यादा व्यस्त नजर आ रहे हैं। सभी की तरफ से यही सवाल होते नजर आ रहा है कि इस बार सरकार किसकी बन रही। मतदान होने के बाद और मतगणना के बीच जो लंबा अंतराल आया उसका फायदा उठाते हुए कुछ अफसर तो अपनी मनपसंद जगह का सैर सपाटा भी कर आए हैं।

gramyatracg

Related Articles

Check Also
Close