June 29, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
छत्तीसगढ़ में बन रहा उद्योग-धंधों के लिए अनुकूल माहौल – मुख्यमंत्री श्री सायकोरबा में युवक की सड़ी-गली लाश मिली, 6 दिन से घर में बंद था…शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए दयाल दास बघेलवनों से समृद्धि की ओर : छत्तीसगढ़ में आधुनिक आयुर्वेदिक प्रसंस्करण इकाई का लोकार्पण आजस्वच्छता दीदियों का ड्राईविंग लाईसेंस बनाने 02 जुलाई को सियान सदन में लगेगा शिविरकोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ठेका घोटाला : डॉ. गोपाल कंवर और लेखाधिकारी अशोक कुमार महिपाल की जोड़ी का कमाल, ठेकेदार मालामाल…भारतमाला घोटाला: निलंबित पटवारी ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- ‘मैं निर्दोष हूं’बलौदाबाजार में फैला डायरिया, कलेक्टर ने अस्पताल पहुंचकर लिया हालात का जायजाडिप्टी सीएम शर्मा ने पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर में किया जलाभिषेकनवाचार और तकनीक से सशक्त होंगे अन्नदाता : विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़

खरीद-फरोख्त कांग्रेस का चरित्र रहा है- भाजपा

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री त्रय संतोष पाण्डेय, गिरधर गुप्ता और डॉ. सुभाऊराम कश्यप ने संयुक्त बयान में कहा कि छत्तीसगढ़ में चौथी बार भाजपा की सरकार बनेगी।
भाजपा प्रदेश महामंत्रियों ने कांग्रेस को दुविधाजन्य हताशा से ग्रस्त बताते हुए कहा कि सरकार बनाने का दावा करने वाले कांग्रेस नेता अपने प्रत्याशियों की खरीद-फरोख्त को लेकर भी सशंकित हैं। कांग्रेस नेताओं को यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि खरीद-फरोख्त या जोड़-तोड़ की राजनीति करके सत्ता पाना कांग्रेस का ही राजनीतिक चरित्र रहा है। सन् 2003 में कांग्रेस अपना यह परिचय दे चुकी है। भाजपा जनादेश का विनम्र भाव से सम्मान करती है और स्वस्थ लोकतांत्रिक व संसदीय परम्पराओं के प्रति दृढ़ विश्वास रखती है। फिर जिस कांग्रेस के नेताओं को अपने प्रत्याशियों की दलीय निष्ठा पर ही पक्का भरोसा नहीं है, उन पर प्रदेश की जनता आखिर क्यों और कैसे भरोसा करेगी?
भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस के नेता भारी मतदान के कारण इतने ज्यादा कन्फ्यूज हो गए हैं कि उन्हें अब दिन में भी सत्ता के ख्वाब आ रहे हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि 11 दिसम्बर को मतगणना के बाद कांग्रेस नेता दिन में ख्वाब देखने के बजाय तारे गिनते नजर आएंगे।

Related Articles

Check Also
Close