February 6, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
ढीठ हो गए हैं हाथी: सायरन हो रहा बेअसर, केंदई रेंज में तोड़े घरबिलाईगढ़ में नामांकन रद्द कराने को लेकर मारपीट, दोनों पक्षों पर FIR दर्जनौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगीसीमांकन के बाद नकटा तालाब पर अवैध अतिक्रमण करने वालो पर की गई कार्यवाही5 महिला नक्सली सहित 6 नक्सलियाें ने किया आत्मसमर्पणमिनपा-अरबराजमेंटा पहाड़ी में आईईडी लगाने में शामिल 2 नक्सली गिरफ्तारमां कर्मा के नाम से डाक टिकट हुआ जारी, लोगों में 1 लाख टिकट बांटेंगे तोखनमुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कड़क चाय का जायकाशहर में भ्रष्टाचार के लिए कांग्रेस है जरूरी! जयसिंह के लिए 10 साल से एटीएम का काम कर रही नगर सरकार, अब बागी उषा तिवारी पर जयसिंह का नया दांव, क्या है योजना समझिए इस ख़बर में…जिला प्रशासन द्वारा दो दिवस में रोका गया 7 बाल विवाह
छत्तीसगढ़

कल छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। लोकसभा चुनवा की तैयारियों को लेकर भाजपाध्यक्ष अमित शाह 15 फरवरी को एक दिन के प्रवास पर रायपुर आ रहे हैं। शाह इस दौरान शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। बताया जाता है कि सुबह की नियमित फ्लाईट से आएंगे। दोपहर में भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं को संम्बोधित करेंगे। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने बताया कि वे रायपुर समेत दुर्ग, राजनांदगांव, महासमुंद के शक्ति केंद्रों के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव को देखते हुए शाह का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। वह कार्यकर्ताओं में जोश भरने का प्रयास करेंगे। विधानसभा में हार के बाद भाजपा पहले से ही बैकफुट पर है। इससे पहले हाल ही में पीएम मोदी भी छत्तीसगढ़ के दौरे पर आए थे। पीएम मोदी ने रायगढ़ में सभा को संबोधित किया था।

gramyatracg

Related Articles

Check Also
Close