July 15, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
सड़क पर बैठे गौवंशों को रौंदा तेज रफ्तार वाहन ने मचाई तबाही…छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिनसरपंच-सचिव की हत्या की कोशिश, हमले से गांव में सनसनीट्रैवल्स में वाहन लगाने के नाम पर लाखों की ठगी, मामा को ही बनाया अपना शिकारबालोद जिले में वनांचल के अनेक ग्रामों में कृषकों द्वारा की जा रही है कोदो की खेतीसावन सोमवार पर शंभू सेवक कोरबा का भव्य जागरण व भोग वितरण, श्रद्धालुओं में उत्साहराष्ट्रपति ने हरियाणा-गोवा के राज्यपाल और लद्दाख के उपराज्यपाल बदलेIED ब्लास्ट में 3 ग्रामीण घायल, मशरूम बीनने गए थे जंगल…कस्तूरबा विद्यालय की झांकी व शिव तांडव ने भोरमदेव पदयात्रा को बनाया ऐतिहासिकछत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति विश्व पटल पर होगी स्थापित: केन्द्रीय मंत्री उईके
छत्तीसगढ़राजनीती

उमा भारती, स्मृति ईरानी व रामकृपाल की 29 को सभाएं 

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने तीन केन्द्रीय मंत्रियों उमा भारती, स्मृति ईरानी एवं रामकृपाल यादव का छत्तीसगढ़ आगमन हो रहा है।
केन्द्रीय मंत्री सुश्री उमा भारती नागपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा खैरागढ़ आकर 29 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे आमसभा में शामिल होंगी। वे सभा को संबोधित करने बाद हेलीकॉप्टर से नागपुर पहुंचकर वहां से दिल्ली रवाना होंगी। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 29 अक्टूबर को दोपहर 1ः15 बजे त्रिवेन्द्रम से विशेष विमान से जगदलपुर पहुंचेंगी। जहां से हेलीकॉप्टर से चित्रकोट पहुंचकर दोपहर 1ः50 बजे आमसभा को संबोधित करेंगी। सभा के पश्यात् वे अपरान्ह 3 बजे जगदलपुर पहुंचेंगी। शाम 4 बजे जगदलपुर से रायपुर आएंगी। शाम 7ः15 बजे विमान द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी। केन्द्रीय राज्य मंत्री रामकृपाल यादव 29 अक्टूबर को विमान द्वारा रायपुर आएंगे। प्रातः 10 बजे वे हेलीकॉप्टर से कांकेर रवाना होंगे। पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 12ः15 तक आमसभा में शामिल होंगे। इसके बाद अंतागढ़ में दोपहर 1ः15 बजे से आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2ः30 बजे वे भानुप्रतापपुर के लिए रवाना होंगे तथा  अपरान्ह 3 बजे आमसभा में शामिल होंगे। सभा को संबोधित करने के बाद हेलीकॉप्टर से रायपुर आएंगे।

Related Articles

Check Also
Close