June 29, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उत्तरकाशी में बादल फटने से मची तबाही: नौ मजदूर लापता, राहत कार्य जारीपुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भगदड़, तीन की मौतपीएम मोदी ने दिया ‘खाने में 10% तेल कम करो, मोटापा घटाओ’ का नाराबिलाईगढ़ विधायक पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला गरमाया, कड़ी कार्रवाई की मांगपूर्व विधायक दिनेश चौधरी के नेतृत्व में मन की बात कार्यक्रम संपन्न, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलिसरिया क्षेत्र में केजव्हीलयुक्त ट्रैक्टर पर हुई तीसरी बार कार्यवाहीनौकरी दिलाने के नाम पर युवती से 6 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तारभगवान एक बार जीवन देता है, डॉक्टर बार-बार बचाता हैमुख्यमंत्री से निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. कैलाशनंद गिरी ने की भेंटछत्तीसगढ़ में बन रहा उद्योग-धंधों के लिए अनुकूल माहौल – मुख्यमंत्री श्री साय
अन्तर्राष्ट्रीय

इंडोनेशिया में सुनामी से मरने वालों की संख्या 373 हुई

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

कैरिटा। इंडोनेशिया में शनिवार रात ज्वालामुखी विस्फोट के बाद सुंडा जलसंधि के निकट आई भीषण सुनामी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 373 हो गई है। आपदा राहत एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो नुग्रोहो ने बताया कि सुनामी से 1459 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। वहीं 128 लापता हैं।
समुद्र की ऊंची लहरों ने अपने पीछे तबाही का मंजर छोड़ा है। दक्षिणी सुमात्रा और जावा के पश्चिमी तटों के आसपास होटल और इमारतों का मलबा पसरा हुआ है। पेड़ और बिजली के खंबे उखड़ गए हैं। सेना और पुलिस के जवान राहत व बचाव कार्य में लगे हुए हैं। अधिकारियों ने अभी और भयानक लहरों की चेतावनी जारी की है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि लोगों को बचने का कोई रास्ता ही नहीं सूझा। जिस समय समुद्र की ऊंची लहरों ने आसपास के इलाके को अपने आगोश में लेना शुरू किया, ठीक उसी वक्त तट के किनारे एक म्यूजिक कंसर्ट भी हो रहा था। देखते-देखते रॉक बैंड के सदस्यों समेत वहां जुटे सैकड़ों लोग बह गए। बैंड के दो सदस्यों की मौत हो गई, जबकि तीन लापता बताए जा रहे हैं।
भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आपदा पर दुख जताया है और दुख की इस घड़ी में इंडोनेशिया को भारत की ओर से साथ का भरोसा दिया है।इंडोनेशिया में छह महीने के भीतर यह तीसरी बड़ी प्राकृतिक आपदा है।
सितंबर में आए भूकंप और सुनामी के कारण 2,200 लोगों की जान चली गई थी, जबकि हजारों लोग लापता हो गए थे। माना जा रहा है कि लापता लोगों में से ज्यादातर की मौत हो चुकी है। इससे पहले जुलाई में आए भूकंप में 556 लोगों की मौत हुई थी।

Related Articles

Check Also
Close