August 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
कोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोरछत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने दी प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा को श्रद्धांजलिखुशखबरी:महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 1-1हजार रुपये की राशि जारीबालोद जिले के पेट्रोल पंपों में बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चालकों को नही मिलेगा पेट्रोलबालको की पहल से कृषि में आया बदलाव, पैदावार में वृद्धि और लागत में कमीबने खाबो बने रहिबो सघन जांच एवं जागरूकता अभियानकोरबा में भू-माफिया का नया खेल! कूट रचना कर हड़प रहा है गैर-आदिवासी की जमीन, तीन FIR के बाद भी बेलगाम चेतन चौधरीकेंद्रीय जलशक्ति मंत्री से मिले सीएम साय, बोधघाट परियोजना पर हुई चर्चाकोरबा : महिला मंडल सेवा समिति द्वारा पंडित रविशंकर शुक्ल नगर मे सावन उत्सव की रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्नपीएम मोदी कल करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि के 20वीं किश्त का अंतरण
छत्तीसगढ़

आरपीएफ इंस्पेक्टर ने सर्विस रिवॉल्वर से पति को मारी गोली, फिर खुद किया आत्महत्या का प्रयास

दो साल पहले किया था प्रेम विवाह, बच्चे नहीं होने के चलते थाने में हुआ दोनों का विवाद

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात एक महिला ने अपने पति को गोली मार दी, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक भाटापारा में पदस्थ आरपीएफ इंस्पेक्टर सुनीता मिंज ने पति दीपक श्रीवास्तव को आपसी विवाद के चलते गोली मार दी। पुलिस ने आरपीएफ में तैनात आरोपी महिला इंस्पेक्टर सुनीता को गिरफ्तार कर लिया है।
भाटापारा में नियुक्त आरपीएफ इंस्पेक्टर ने रविवार देर रात थाने में ही अपने पति को सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार दी। उन्हें गंभीर हालत में रायपुर स्थित अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पति को गोली मारने के बाद इंस्पेक्टर ने भी आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन उन्हें बचा लिया गया। वारदात के पीछे बच्चे नहीं होने के कारण दोनों का विवाद बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, करीब दो साल पहले आरपीएफ इंस्पेक्टर सुनीता मिंज ने दीपक श्रीवास्तव से प्रेम विवाह किया था। दीपक रेलवे मे बिल्हा मे पदस्थ हैं। दोनों के बच्चे नहीं हैं। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात पति दीपक आरपीएफ थाने में पहुंच गया। उस दौरान सुनीता नाइट ड्यूटी पर थी। बच्चे को लेकर पति-पत्नी बात कर रहे थे, लेकिन फिर विवाद शुरू हो गया। इसके बाद सुनीता ने 4 से 5 राउंड फायर कर दिया। इसमें से दो गोली दीपक की कमर के निचले हिस्से में लगी। इसके बाद सुनीता ने खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन उन्हें बचा लिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही रायपुर रेल मंडल से कमांडेंट सहित अन्य अधिकारी भाटापारा पहुंच गए हैं। पति को गंभीर हालत में भाटापारा से रायपुर रेफर कर दिया गया। यहां पर उनका उपचार जारी है। अब सुनीता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। भाटापारा पुलिस ने सुनीता को हिरासत में ले लिया है। सुनीता मिंज वर्तमान में भाटापारा आरपीएफ इंस्पेक्टर है और करीब 1 साल पहले ही वे रायपुर आरपीएफ पोस्ट से सब इंस्पेक्टर से प्रमोट होकर इंस्पेक्टर बनी थीं।

Related Articles

Check Also
Close