February 5, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर दपूमरे सेंट्रल हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजनकलेक्टर ने किया इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) प्रदर्शन का निरीक्षण480 हिंदुओंं की अस्थियां गंगा में विसर्जित करने पाक से महंत रामनाथ भारत पहुंचेविशेष लेख वार्ड 26 : जब पोंकू के खिलाफ हो गए थे उनके ही पार्टी के नेता, मंत्री ने एक सांस में की मांगे पूरी, लेकिन टिकट की जोड़तोड़ ने माहौल बिगाड़ा…कल विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सायनामांकन के आखरी दिन कांग्रेसी नेता ने मचाया हंगामा, पुलिस ने दर्ज किया मामला…लखमा की रिमांड समाप्त, आज फिर होगी कोर्ट में पेशी…नक्सलियों ने दो ग्रामीणों को उतारा मौत के घाटग्राम पंचायत कोट में चुनाव बहिष्कार: किसी ने नहीं भरा नामांकनयुवा मोर्चा जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन ने किया चुनावी नुक्कड़ सभा को संबोधित।
छत्तीसगढ़राजनीती

असत्य पर टिकी भाजपा के अंत की शुरुआत 11 से – कांग्रेस

जनता पहले ही अपना फैसला मतदान केन्द्रों में दे चुकी

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संतोष पांडे, डॉ सुभाऊ राम कश्यप और गिरधर गुप्ता के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि असत्य की बुनियाद पर टिकी भाजपा के अंत की शुरुआत 11 दिसंबर को होने जा रही है। भाजपा सरकार की वादाखिलाफी और अराजकता से व्यथित जनता मतदान केंद्रों में अपना फैसला पहले ही दे चुकी है।
ठाकुर ने कहा कि भाजपा के खिलाफ जनता के आक्रोश से लगता है अब भाजपा के नेताओं को पूर्व की तरह अपनी पार्टी का नाम बदलने की आवश्यकता पड़ेगी। भाजपा को लोकतंत्र पर कभी भरोसा ही नहीं था। पूर्व में छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा के उपचुनाव हों या नगरीय निकायों के चुनाव भाजपा ने जनादेश का अपमान करते हुए लोकतंत्र की हत्या करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी। भाजपा के कारण छत्तीसगढ़ ही नहीं पूर्व में हुए अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव में भी लोकतंत्र तार-तार हुआ है। 
मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य की जनता ने स्पष्ट संकेत कांग्रेस की सरकार बनाने का दिया है। अब एग्जिट पोल के नतीजों से भी स्पष्ट हो गया है कि राज्य की जनता भाजपा की सरकार से मुक्ति चाहती है। भाजपा नेता एग्जिट पोल के नतीजों को नकार कर पूर्व की तरह ही लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार कर जनादेश के विरुद्ध काम कर चौथी बार सत्ता पाने षड़यंत्र करने में लगे हैं, जिसमें वे कामयाब नहीं हो पाएंगे। 15 साल के भाजपा के कुशासन, भ्रष्टाचार, अराजकता, कमीशनखोरी से राज्य की जनता इतनी त्रस्त थी कि चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के प्रत्याशियों को कई जगह जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा और प्रचार छोड़कर भागना पड़ा। कई गांव में भाजपा के प्रत्याशियों को घुसने तक नहीं दिया गया। दोनों चरणों के मतदान पूरा होने के बाद किसान अपनी उपज बेचने नहीं गये। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंहदेव सहित वरिष्ठ नेताओं के आश्वासन के पश्चात किसानों का धान मंडियों तक पहुंचा।

gramyatracg

Related Articles

Check Also
Close