June 27, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलियुवक के हाथ-पैर बांधकर बोलेरो से 7 बार कुचला:मौत नहीं हुई तो पत्थर से सिर फोड़ा, फिरौती के लिए मर्डर,3 आरोपियों को उम्रकैद…पदक प्राप्त राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मानराज्यपाल ने गोद ग्राम सोनपुरी के विकास कार्यों का लिया जायजामंत्रिमंडलीय उप समिति का फैसला : चावल जमा की समय-सीमा 5 जुलाई तक बढ़ीपद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे के निधन पर सांसद बृजमोहन ने जताया गहरा शोकपद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे के निधन पर सीएम साय ने जताया शोकसुदूर अंचल में वन विभाग की ऐतिहासिक पहल, कूप कटाई और वन संसाधनों से ग्रामीणों को मिला नया सहाराकेंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने मीसा बंदियों का किया सम्मान
Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

बिलाईगढ़ (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। बिलाईगढ़ रियासत के राजमहल परिवार को एक बार फिर क्षेत्र की सेवा करने का अवसर मिला है। राजमहल परिवार के सुपुत्र युवराज शरण सिंह को जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 11 से प्रत्याशी के रूप में चुना गया है। उन्होंने जिला मुख्यालय सारंगढ़ पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर सर्व समाज के लोगों ने राजपरिवार के प्रति अपना समर्थन जताते हुए नामांकन रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

राजपरिवार के प्रति जनता की गहरी आस्था

युवराज शरण सिंह को सरल, सहज और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के लिए जाना जाता है। क्षेत्र की जनता उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों को भली-भांति जानती और समझती है, यही वजह है कि आज एक बार फिर राजमहल परिवार को सेवा का अवसर मिला है।

जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देंगे
नामांकन दाखिल करने के बाद युवराज शरण सिंह ने कहा “मैंने क्षेत्र की जनता की समस्याओं को देखते हुए चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। मेरा पहला मकसद क्षेत्र का विकास करना है और मैं हर स्तर पर लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रयासरत रहूंगा।”

समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत
नामांकन रैली के दौरान बिलाईगढ़ क्षेत्र के विभिन्न समाजों के लोग और समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। राजमहल परिवार के प्रति सम्मान और समर्थन का यह नजारा चुनावी माहौल में उत्साह और विश्वास की झलक दिखा रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close