July 31, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
बिलासपुर में आर्किटेक्ट फर्जीवाड़ा : 10 साल से चल रहा था नक्शा पासिंग का खेल, असली खुलासा अब हुआASI का भ्रष्ट खेल उजागर: रिश्वत लेकर आरोपी को लौटाया जब्त मोबाइल, कोर्ट आदेश को दिखाया ठेंगा — शिकायत करने पर दी धमकी, ऑडियो वायरलमहिला अधिकारी ने डीएमसी के खिलाफ की थी झूठी शिकायत ! प्रशासन की जांच में आरोप पाए गए गलत, किसके शह पर बिछाए गए थे मोहरे पढ़िए पूरी रिपोर्ट…शोक समाचार :  पत्रकार एवं छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा नहीं रहेONC BAR पर प्रशासन की चुप्पी पर उठा विवाद, विश्व हिंदू परिषद ने जताई नाराज़गीबिलासपुर कलेक्टर की अनुकरणीय पहल – पशु व जनहित में सराहनीय कदमसीएम साय ने किया ‘गौ विज्ञान परीक्षा अभियान 2025’ का शुभारंभग्रीन उद्यम की परिकल्पना को साकार करने साय सरकार दे रही विशेष पैकेज: उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगनबालको महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव“जब कोई साथ नहीं होता… तब ‘आगाज़ इंडिया’ साथ होता है” ‘आख़िरी सफर’ — एक संवेदनशील और मानवीय पहल
छत्तीसगढ़

युवा हमारे भविष्य के नागरिक, उन्हें करियर बनाते समय देश की चिंता करनी पड़ेगी : अरुण साव

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

बिलासपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। युवा ही वह शक्ति है, जो दुनिया को अपने इशारों पर चला सकती है। देश की युवा शक्ति अनुशासित होगी, शिक्षित होगा, तभी वह देश-दुनिया में आगे बढ़ सकेगा। निश्चित ही भारत आज उस दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह बात उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने कही।

श्री साव ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि, हमारे युवा भविष्य के नागरिक है। आने वाले समय में इन्हीं युवाओं के हाथों में देश का बागडोर होगा, इसलिए उन्हें भविष्य की समस्याओं पर चिंता करनी होगी। आज उन्हें शुद्ध पेयजल और पर्यावरण की चिंता करनी होगी। उन्होंने कहा कि, मोदी जी ने देश में स्वच्छता का बड़ा अभियान चलाया। जब तक हम में स्वच्छता का संस्कार नहीं आएगा तो यह देश आगे नहीं बढ़ सकेगा। करियर बनाते समय देश की चिंता करनी पड़ेगी।

श्री साव ने कहा कि, पाश्चात्य जीवन शैली बेहद खतरनाक है। इसे त्यागना होगा। उन्होंने सभी छात्रों को भारतीय सनातन परंपरा, संस्कार और संस्कृति को लेकर आगे बढ़ने की सीख दी।

गौरतलब है कि, उप मुख्यमंत्री  अरुण साव एलसीआईटी पब्लिक स्कूल, बिलासपुर के युगांतर यूथ समिट में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में श्री साव ने कहा कि, युगांतर यूथ समिट एक प्रेरणादायक आयोजन है, इसमें युवाओं की ऊर्जा, विचारशीलता और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखकर गर्व हुआ। श्री साव ने कहा कि, युवा शक्ति ही भारत का भविष्य है, और ऐसे मंच उनके नेतृत्व कौशल एवं सामाजिक जागरूकता को सशक्त करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर विधायक  सुशांत शुक्ला जी, डॉ देवेंद्र कौशिक जी,  राजेश सिंह जी, स्कूल प्रबंधन, प्राचार्य एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close