August 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
लाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोरछत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने दी प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा को श्रद्धांजलिखुशखबरी:महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 1-1हजार रुपये की राशि जारीबालोद जिले के पेट्रोल पंपों में बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चालकों को नही मिलेगा पेट्रोलबालको की पहल से कृषि में आया बदलाव, पैदावार में वृद्धि और लागत में कमीबने खाबो बने रहिबो सघन जांच एवं जागरूकता अभियानकोरबा में भू-माफिया का नया खेल! कूट रचना कर हड़प रहा है गैर-आदिवासी की जमीन, तीन FIR के बाद भी बेलगाम चेतन चौधरीकेंद्रीय जलशक्ति मंत्री से मिले सीएम साय, बोधघाट परियोजना पर हुई चर्चा
अन्तर्राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ की याशी ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर लहराया तिरंगा

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। रायगढ़ निवासी याशी जैन ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर चढ़ाई 6 जुलाई को पूर्ण कर ली, ऐसा करने वाली वह छत्तीसगढ़ की एकमात्र बेटी है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल के अध्यक्ष प्रवीण जैन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 1 जुलाई को याशी ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंचे माउंट एलब्रुस पर चढ़ना प्रारम्भ किया था और लगातार 5 दिनों की चढ़ाई जिसमें अभ्यास सत्र भी शामिल है चढ़ने के पश्चात 5642 मीटर ऊंचे शिखर पर चढ़ कर तिरंगा झंडा फहराने कामयाब हुई।
याशी ने संकल्प लिया है कि वह विश्व के 7 महाद्वीपों के सबसे ऊंचे माउंट पर चढ़ेगी और भारत का तिरंगा लहरायेगी, उसने अपने पहले प्रयास में ही यूरोप महाद्वीप के माउंट को फतह किया है। याशी ने रशिया के मास्को से होकर यात्रा प्रारंभ की थी। प्रदेश को मिली इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने याशी को बधाई प्रेषित की है।

Related Articles

Check Also
Close