September 5, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
नि:शुल्क ऑनलाइन जेईई-नीट कोचिंग विद्यार्थियों के भविष्य के लिए एक बेहतरीन पहल : डॉ. रमन सिंहमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ईद मिलादुन्नबी पर दी शुभकामनाएँबांगो बांध के 6 गेट खुले, 43,988 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहादुर्ग पुलिस की बड़ी उपलब्धि: 70 लाख के 303 मोबाइल बरामद, कर्मचारियों को सम्मानित किया गयाओणम पर्व की धूम: कोरबा के टीपी नगर इंडियन कॉफी हाउस में मनाया गया भव्य उत्सवNHM कर्मियों ने लिया सामूहिक इस्तीफा का निर्णय, 4800 कर्मचारियों ने सौंपा त्यागपत्रखाद संकट पर कांग्रेस का हल्ला बोल, उमेश पटेल के नेतृत्व में किसानों ने घेरा तहसीलयूरिया की कालाबाजारी : पटेल कृषि केंद्र का खाद गोदाम सीलरायपुर एनआईटी-एफआईई को राष्ट्रीय इन्क्यूबेटर पुरस्कारअनिश्चितकालीन हड़ताल पर सख्त कार्रवाई: 25 स्वास्थ्यकर्मियों की सेवाएं समाप्त
छत्तीसगढ़

भिलाई इस्पात संयंत्र में मजदूरों की हड़ताल

दो दिवसीय राष्ट्रीय हड़ताल के पहले दिन कर्मचारी, प्रबंधन और पुलिस के बीच चलती रही नोक झोंक

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

भिलाई। दो दिवसीय राष्ट्रीय हड़ताल के पहले दिन भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी, प्रबंधन और पुलिस के बीच नोक झोंक चलती रही। सुबह चार बजे जोरा तराई गेट पर कर्मचारी यूनियन सीटू के नेताओं ने मजदूरों को प्लांट जाने से रोक दिया।

करीब 3 घंटे तक पुलिस और प्रबंधन समझाने की कोशिश करती रही। हड़ताल को विफल करने के लिए बीएसपी प्रबंधन ने देर रात से ही नियमित कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुला लिया था। ठेका मजदूर ड्यूटी नहीं पहुंच सके थे। गेट से वापस भी जाना पड़ा। बीएसपी में 21 हजार नियमित और 25 हजार ठेका मजदूर हैं।

स्टील प्लांट के कर्मचारियों के प्रदर्शन का समर्थन करने विधायक देवेंद्र यादव भी पहुंचे। बीएसपी के मेन गेट पर प्रदर्शनकारियों के बीच उन्होंने सरकार विरोधी नीतियों का विरोध किया। नंदिनी माइंस में भी कर्मचारियों ने कामकाज ठप किया। ट्रेड यूनियन नेताओं की मौजूदगी में खनन कार्य करने जा रहे मजदूरों को रोक दिया गया।

दल्ली राजहरा खदान में शत प्रतिशत हड़ताल का दावा किया गया है। संयुक्त ट्रेड यूनियन के आह्वान पर कर्मचारियों ने देर रात से ही खदान के बाहर नारेबाजी और प्रदर्शन शुरू किया। सुबह कुछ कर्मचारियों ने खदान में प्रवेश करने की कोशिश की तो उन्हें रोक दिया गया।

भिलाई स्टील प्लांट में कर्मचारियों और अधिकारियों की अटेंडेंस बढ़ाने के लिए बीएसपी प्रबंधन बंद रास्ते को चालू कर दिया। मुख्य मार्ग के समीप स्थित आईआर डिपार्टमेंट के रास्ते को सार्वजनिक तौर पर खोल दिया गया, जो अब तक सिर्फ विभागीय कार्य के लिए ही खोला जाता था। प्रदर्शनकारियों की नजरों से कर्मियों को बचाने के लिए बीएसपी प्रबंधन है यह कदम उठाया।

Related Articles

Check Also
Close